Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

महिलाओं को कहां मिलेगा असली सम्मान? Samman सेविंग स्कीम या FD स्कीम

20

महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (MSSC) और बैंक सावधि जमा (FD) एक सुरक्षित निवेश करने की स्कीम्स हैं. MSSC की स्कीम को खासतौर पर महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया है. यदि आप एक महिला निवेशक हैं. या फिर आपके घर में कोई महिला है जो निवेश करने का प्लान कर रही हैं, तो यह खबर आपको लिए ही है. आइए आपको बताते हैं कि MSSC और बैंक एफडी कहां पर आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा.

महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट स्कीम

महिला सम्मान बचत योजना की शुरुआत सरकार की ओर से महिलाओं को निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई है. यह स्कीम 2 साल में मेच्योर हो जाएगी. स्कीम 31 मार्च 2025 को समाप्त हो जाएगी. इस स्कीम के तहत सरकार की ओर से निवेश पर एक फिक्स ब्याज दिया जाता है. सरकार इस स्कीम के तरह सालाना 7.5 प्रतिशत का ब्याज मिलता है. ब्याज तिमाही आधार पर चक्रवृद्धि ब्याज के रूप में खाते में जमा किया जाएगा और खाता बंद होने पर भुगतान किया जाएगा. सबसे खास बात है कि इस स्कीम में 1,000 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता है.

बैंक की एफडी पर ब्याज

महिला सम्मान बचत स्कीम 2 सालों में मेच्योर होती है. इसलिए हम आपको 2 साल की एफडी पर देश के प्रमुख बैंक कितना ब्याज ऑफर करते हैं.

भारतीय स्टेट बैंक

एसबीआई वर्तमान में 7 दिनों से 10 वर्ष तक की अवधि के लिए 3% और 7.10% प्रति वर्ष के बीच ब्याज दरों की पेशकश कर रहा है. 1 वर्ष से 2 वर्ष से कम की अवधि के लिए, एसबीआई सामान्य नागरिकों के लिए 6.80% ब्याज ऑफर करता है.

एचडीएफसी बैंक

वहीं, प्राइवेट बैंक एचडीएफसी 7 दिनों से 10 साल तक की अवधि के लिए 3% और 7.35% प्रति वर्ष के बीच ब्याज दर की पेशकश कर रहा है और 18 महीने से 2 साल से कम की अवधि के लिए, एचडीएफसी बैंक आम नागरिकों के लिए 7.25% का ब्याज ऑफर कर रहा है.

केनरा बैंक

केनरा बैंक 7 दिनों से 10 साल तक की अवधि के लिए 4% और 7.25% प्रति वर्ष के बीच ब्याज ऑफर करता है. 1 वर्ष से अधिक और 2 वर्ष से कम की अवधि के लिए, केनरा बैंक आम जनता के लिए 6.85% की पेशकश करता है.

एक्सिस बैंक

बैंक 7 दिनों से 10 वर्षों तक के कार्यकाल पर 3% और 7.25% प्रति वर्ष के बीच ब्याज दर प्रदान करता है. यह 15 महीने से 2 साल के बीच के कार्यकाल पर 7.25% का ब्याज ऑफर करता है.

इंडसइंड बैंक वहीं, इंडसइंड बैंक 7 दिनों से 10 वर्ष तक की अवधि के लिए 3.50% और 7.99% प्रति वर्ष के बीच ब्याज दर प्रदान करता है. बैंक 1 वर्ष 5 महीने से 1 वर्ष 6 महीने से कम की अवधि के लिए एफडी पर 7.99% प्रति वर्ष और 1 वर्ष 6 महीने से 2 वर्ष तक के लिए 7.75% ब्याज की पेशकश करता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.