Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, कारोबार में होगी तरक्की!

21

हिंदू धर्म त्रयोदशी तिथि का बहुत महत्व माना जाता है. हर माह त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष का व्रत रखा जाता है. महीने में कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदेष व्रत रखा जाता है. हिंदू धर्म शास्त्रों में प्रदोष के व्रत का विशेष महत्व बताया गया है. प्रदोष का व्रत देवों के देव महादेव को समर्पित किया गया है. हिंदू धर्म शास्त्रों में इस दिन भगवान शिव के व्रत और पूजन का विधान है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन विधि पूर्वक व्रत और पूजन करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं. इस दिन भगवान शिव का व्रत और पूजन करने ने जीवन में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव को पूजा के समय कुछ विशेष चीजें चढ़ाने से कारोबार में खुब तरक्की मिलती है. प्रदोष व्रत के दिन प्रदोष काल में भगवान शिव का पूजन किया जाता है.

प्रदोष व्रत कब है ? Pradosh Vrat 2025 Date

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ 25 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर हो जाएगा. वहीं, इस तिथि का समापन 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर हो जाएगा. ऐसे में प्रदोष व्रत 25 फरवरी को रखा जाएगा. इस दिन मलंगवार है. ऐसे में ये भौम प्रदोष व्रत रहेगा.

शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

  • प्रदोष व्रत के दिन पूजन के समय शिवंलिंग पर दूध, दही, शहद चढ़ाकर मंत्र जपने चाहिए. मान्यताओं के अनुसार, शिवलिंग पर दूध, दही, शहद चढ़ाने और मंत्रों के जाप से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद प्रदान करते हैं, भगवान के आशीर्वाद से कारोबार में खूब तरक्की होती है.
  • अगर आप अपने कारोबार में तरक्की प्राप्त करना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत के दिन पूजन के समय शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं. ऐसा करने से आपको कारोबारी खूब तरक्की और लाभ मिल सकता है.
  • प्रदोष व्रत के दिन शिवंलिंग पर गंगाजल चढ़ाएं. शिवंलिंग पर गंगाजल चढ़ाने से कर्जों से छुटकारा मिलता है.
  • शिवलिंग पर गलती से भी तुलसी, हल्दी और सिंदूर नहीं चढ़ाएं. मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से भगवान शिव रुष्ठ होते हैं, जिससे आपको अशुभ परिणाम मिल सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.