Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
एशियाई पैरा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद... कोलकाता का एसआरएफटीआई संस्थान 11 दिसंबर तक बंद, छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव के बाद बड़ा फैसला सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामला, दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट— 6 लोगों को बनाया गया ... एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सचिन वाझे की जमानत हुई रद्द यूपी की वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ मतदाताओं का बड़ा अंतर, विधानसभा और पंचायत सूची में भारी विरोधाभास बिहार के दरभंगा में बदमाशों की गोली से ASI घायल, गश्ती के दौरान उजान गांव के पास हुआ हमला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 11,320 फीट की ऊंचाई पर बसा है बेहद खूबसूरत और शांत गांव चित्रकुल, ... रणबीर-यश की 'रामायण' में रावण के एक सिंहासन को बनाने में खर्च हुए 1 करोड़ रुपये, जानिए दिलचस्प बातें सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की महात्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण', रिलीज से पहल... यूरोप में बम की झूठी धमकियों से मचा हड़कंप, एक हफ्ते में दूसरी बार 12 से ज्यादा विमानों का बदला गया ...

पीएम मोदी ने मन की बात में की देवास जिले के पोल वाल्ट खिलाड़ी देव कुमार मीणा की तारीफ

103

 देवास जिले के खातेगांव क्षेत्र के गांव सिल्फोडखेड़ा के किसान के बेटे 19 वर्षीय देव कुमार मीणा का देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मन की बात कार्यक्रम में जिक्र किया। देव कुमार ने पिछले दिनों 38वें राष्ट्रीय खेलों में देहरादून में शानदार प्रदर्शन करते हुए पोल वाल्ट में 5.32 मीटर ऊंची छलांग लगाकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता था।

देव ने शिवा सुब्रमण्यम का वर्ष 2022 में बनाया गया 5.31 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ा था। देव के पिता जगदीश पटेल किसान हैं। करीब 4 साल पहले टैलेंट सर्च के जरिए देव का चयन मध्य प्रदेश एथलेटिक अकादमी के लिए हुआ था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.