Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका...

भिंड में टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाले आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर, तीन अवैध कट्टे जब्त

27

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ लिया है। आरोपियों ने दो लोगों से मारपीट की और फायरिंग की थी। जिससे टोल प्लाजा के एक कर्मचारी के पैर में गोली लगी थी। यह घटना 16 फरवरी की है और सभी आरोपी इस घटना के बाद फरार हो गए थे। पुलिस ने सिकाहटा के पास आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर किया। बदमाशों ने उमरी पुलिस को देखते ही हमला कर दिया था, जवाबी कार्रवाई में शॉर्ट एनकाउंटर किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार से तीन आरोपी भाग रहे थे, पुलिस ने पीछा किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है। आरोपी भोला गुर्जर एवं अनुज राजावत के पैर में गोली लगी है। आपको बता दें की तीन बाइक पर सवार 9 लोगों ने टोल प्लाजा कर्मचारियों पर फायरिंग कर एवं मारपीट की थी।

जिसमें टोल प्लाजा के एक कर्मचारी के पैर में गोली लगी थी और एक कर्मचारी से जमकर मारपीट की गई थी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इस मामले में तीसरा आरोपी गजेंद्र भदोरिया भी पकड़ा गया है। तीनों आरोपियों के पास से पुलिस को अवैध हथियार भी मिले हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.