Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता Barapullah Elevated Corridor: मयूर विहार से एम्स रूट पर भारी जाम, जंगपुरा के पास 4 गाड़ियां टकराईं; ...

GIS-2025 से पहले CM मोहन ने जताई खुशी, बोले- माहौल सकारात्मक, 30 हजार से ज्यादा लोग करवा चुके रजिस्ट्रेशन

40

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आगामी 24 और 25 फरवरी को होने वाले ‘वैश्विक निवेशक सम्मेलन'(जीआईएस) के पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि पिछले एक साल में किए गए सात क्षेत्रीय निवशेक सम्मेलनों से एक रिदम बन गया है और जीआईएस को लेकर माहौल सकारात्मक है।

डॉ यादव ने अपने बयान में कहा कि पिछले एक साल में सिर्फ लोकसभा चुनाव का साढ़े तीन महीने का समय छोड़कर सरकार ने औसतन हर महीने क्षेत्रीय निवेशक सम्मेलन किए हैं। हर क्षेत्र में सम्मेलन करने से बहुत सकारात्मक माहौल बना है, उसका बहुत लाभ मिला है। अब तक सात निवेशक सम्मेलन हुए हैं। ग्वालियर, जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम और उज्जैन के बाद अब भोपाल में वैश्विक सम्मेलन कर रहे हैं। इससे एक‘रिदम’बना है और लोग आकर्षित हुए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय सम्मेलनों से ही चार लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश आ गया है और तीन लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर आ गए हैं। अब वैश्विक सम्मेलन के लिए यूके, जापान, जर्मनी के अलावा अपने देश के कई अन्य राज्यों में भी सरकार ने संपर्क किया है।

डॉ यादव ने कहा कि जीआईएस के लिए अब तक 30 हजार से ज्यादा का पंजीयन हो चुका है और 18 हजार से ज्यादा लोगों ने पुष्टि भी कर दी है। ये बेहद सकारात्मक है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.