Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

महाकुंभ में स्नान करती महिलाओं का बेचता था VIDEO, सात समंदर पार जुड़े आरोपी के तार

27

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान लाखों श्रद्धालु संगम नगरी पहुंच रहे हैं. महिलाएं, बच्चे, बूढ़े सभी पवित्र डुबकी लगाने के लिए महाकुंभ जा रहे हैं. वहीं कुछ लोग इस पवित्र समय में भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. महिलाओं के संगम स्नान के वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं. साथ ही डार्क वेब पर इन वीडियो को बेचा जा रहा है.

महाकुंभ में स्नान कर रही महिलाओं के वीडियो को लेकर पुलिस अब एक्शन मोड में आ गई है और जांच की जा रही है. डार्क वेब पर वीडियो बेचने के मामले में जांच प्रयागराज से गुजरात और महाराष्ट्र तक पहुंची है.

सात समंदर पार बेचता था वीडियो

इस मामले में गुजरात पुलिस की जांच में सामने आया है कि लातूर जिले का प्रणव तेली नाम का आरोपी विदेशी हैकर्स के टच में था. आरोपी रोमानिया और एटलांटा के हैकर के साथ मिला था. प्रयागराज के मॉल्स और हॉस्पिटल के वीडियो बनाकर डार्क वेब पर बेचता था. लातूर के इस आरोपी के साथ महाराष्ट्र के ही सांगली जिले के एक युवक का भी रोल सामने आया है.

ये सभी टेलीग्राम पर अलग-अलग अकाउंट बनाकर 2 हजार से 4 हजार रुपये तक कि टेलीग्राम की कुछ अकाउंट्स की मेम्बरशिप दिलाकर इन वीडियो से पैसे कमाते थे. प्रयागराज में कुंभ में नहाती महिलाओं के वीडियो बनाकर उसे विदेशी हैकर्स के जरिए डार्क वेब पर पोस्ट करवाया जाता था. इसके साथ ही गुजरात, महाराष्ट्र के हॉस्पिटल और मॉल्स के भी महिलाओं के वीडियो बनाकर उसे पोस्ट करते थे.

पुलिस ने लिया एक्शन

साथ ही सामने आया है कि गुजरात पुलिस को जानकारी मिली है कि लातूर से पैसों के लेनदेन का लिंक मिला है. लातूर के आरोपी के अकाउंट में विदेश से पैसे आए हैं. गुजरात और प्रयागराज में 2 एफआईआर दर्ज हुई है. इस मामले में अब तक कुल 13 एफआईआर दर्ज हुई है. इसी के साथ पुलिस सख्त एक्शन ले रही है. पुलिस की साइबर टीम सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर पेट्रोलिंग कर रही है. साथ ही आपत्तिजनक पोस्ट करने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी एक्शन लिया जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.