Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

आधी रात को देवर खटखटाता रहा दरवाजा, भाभी दीवार के सुराख से प्रेमी संग हो गई फुर्र… तीन बेटियों पर भी नहीं खाया तरस

35

मध्य प्रदेश के दमोह से ममता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां तीन बच्चियों और बूढ़ी सास को घर में सोता छोड़ एक महिला अपने प्रेमी संग भाग गई. हैरानी की बात ये है कि वो घर की दीवार पर बने सुराख से भागी है. दरअसल, आधी रात को महिला का प्रेमी उससे मिलने पहुंचा था. पति दूसरी जगह नौकरी करता है, इसलिए वो कभी-कबार ही घर आता था. पड़ोस में ही महिला का देवर भी रहता है. बुधवार रात को महिला के देवर को शक हुआ कि भाई के घर में शायद कोई चोर घुस आया है.

देवर तुरंत अपने भाई के घर पहुंचा. वो बाहर से दरवाजा खटखटा रहा था. घर में दो कमरे थे. एक कमरे में महिला की सास और तीन बच्चियां सो रही थीं. दूसरे में महिला अपने प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी. देवर ने दरवाजा खटखटाया तो भाभी डर गई. सास ने बाहर का दरवाजा खोला लेकिन भाभी दूसरे कमरे में दुबकी रही. देवर को शक हुआ तो वो उसे दरवाजा खोलने को कहने लगा. लेकिन भाभी ने दरवाजा नहीं खोला.

इसके बाद देवर ने पुलिस को बुला लिया. पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो पाया कि महिला वहां से भाग चुकी थी. वहां दीवार पर बड़ा सा सुराख दिखा, जिससे महिला प्रेमी संग भागी. मामला पथरिया इलाके का है. इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है.

दीवार के इसी सुराख से महिला का प्रेमी रोज उससे मिलने आता था. इसी के जरिए महिला घर से भाग खड़ी हुई है. नरेंद्र जैन ने बताया- मैं कटनी में नोकरी करता हूं. जबकि, मेरा परिवार पथरिया में रहता है. बुधवार रात को मेरा पूरा परिवार घर में सोया था. तभी मेरे भाई को शक हुआ कि मेरी पत्नी सीमा के कमरे में कोई है. उसने आवाज लगाई लेकिन कोई सुगबुगाहट नहीं हुई. दरवाजा खटखटाया, मगर कोई जवाब नहीं मिला.

पुलिस ने तोड़ा दरवाजा

परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. रात के वक्त ही पथरिया पुलिस घर में गई. जब काफी देर तक कोई आवाज नहीं आई तो कमरे का दरवाजा तोड़ा गया. लेकिन अंदर कोई नही था, बल्कि दीवार में एक बड़ा सुराख था, जिसमें से निकल कर नरेंद्र की बीवी सीमा फरार हो गई थी. जब पुलिस ने आसपास छानबीन की तो इसी सुराग के पास एक बाइक खड़ी थी जो कि जबलपुर जिले के महौली के रहने वाले सत्यम चौहान नाम के युवक की थी.

जब और तहकीकात की गई तो मालूम चला कि सीमा का प्रेम प्रसंग सत्यम के साथ चल रहा था. फिर साफ हो गया कि सीमा सत्यम के साथ ही भागी है. जांच में ये भी पाया गया कि दीवार में जो बड़ा सा सुराग था. उसी सुराख के जरिये कई दिनों से सीमा का प्रेमी सत्यम उसके घर आता जाता था.

पहले भी पकड़ा था दोनों को

सीमा और नरेंद्र की शादी 10 साल पहले हुई थी. उनकी तीन बेटियां हैं. भागने से पहले सीमा को तीन बच्चियों और 80 साल की बूढ़ी सास पर भी तरस न आया. नरेंद्र ने बताया- मैंने पहले भी सीमा को सत्यम के साथ बात करते हुए पकड़ा था. उसे समझाया भी था कि ये सब गलत है. लेकिन नहीं जानता था कि वो सच में ही भाग जाएगी. फिलहाल, पुलिस सीमा और सत्यम की तलाश कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.