Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दुबई में मौसम बनेगा टीम इंडिया के लिए ‘विलेन’? बिगाड़ ना दे रोहित शर्मा का ये प्लान

21

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम का पहला बांग्लादेश के खिलाफ है. टीम इंडिया 19 फरवरी को होने वाले मुकाबले से इस टूर्नामेंट अपने सफर की शुरुआत करेगी. कप्तान रोहित शर्मा ने मैच के लिए पूरी प्लानिंग कर ली है. दुबई की ड्राई कंडिशन को देखते हुए उन्होंने स्क्वॉड में 5 स्पिनरों को शामिल किया था. वहीं मैच में कम से कम 3 स्पिनर उतारने की चर्चा हो रही है. लेकिन मुकाबले से ठीक पहले मौसम टीम इंडिया के लिए विलेन बनता हुआ नजर आ रहा है. बांग्लादेश के खिलाफ बादल छाए रहने की उम्मीद जताई जा रही है. ऐसे में भारतीय कप्तान का स्पिन अटैक वाले प्लान पर पानी भी फिर सकता है.

मौसम बिगाड़ेगा टीम इंडिया का प्लान?

हालांकि, दुबई में बारिश बहुत मुश्किल से देखने को मिलती है. लेकिन 18 फरवरी को बरसात हुई है, जिसका असर भारत और बांग्लादेश के मैच पर रहेगा. मुकाबले में दोबारा ऐसी होने की उम्मीद कम है. लेकिन इस मैच के दौरान ओवरकास्ट कंडिशन यानि आसमान में घने बादल छाए रहने के अनुमान जताए गए हैं. अगर ऐसा होता है तो ये टीम इंडिया के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है. क्योंकि रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में सिर्फ 3 मुख्य पेसर्स के साथ उतरे हैं, जबकि 5 स्पिनर्स को मौका दिया है.

ओवरकास्ट कंडिशन में तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है. यानि ज्यादा तेज गेंदबाजों को उतारना सही रहेगा. लेकिन मैच में भारत 3 स्पिनर और 2 मुख्य पेसर के साथ उतरने के बारे में सोच रहा है. इसके अलावा स्क्वॉड में मौजूद मोहम्मद शमी अभी तक अपने लय में नहीं दिखे हैं. वहीं अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा के पास अनुभव की कमी है. हार्दिक पंड्या टीम के चौथे पेसर हैं, जो कि एक ऑलराउंडर हैं.

दूसरी ओर बांग्लादेश की टीम 4 पेसर्स के साथ आई है, जिसमें 150 की स्पीड से गेंद फेंकने वाले नाहिद राणा जैसे तूफानी गेंदबाज भी शामिल हैं. उनकी टीम में अनुभवी मुस्तफिजुर रहमान और तस्कीन अहमद के अलावा तंजिम हसन साकिब जैसे खतरनाक गेंदबाज भी हैं. ये चारों ही गेंदबाज पहले टीम इंडिया के बल्लेबाजों को परेशान कर चुके हैं. जब उनके अनुकूल कंडिशन होगी तो ये सभी और भी घातक साबित हो सकते हैं.

रोहित ने मौसम पर क्या कहा?

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मुकाबले से एक दिन पहले प्रेस क्रॉन्फ्रेंस किया था. इस दौरान उनसे खराब मौसम और तेज गेंदबाजों को लेकर सवाल किया गया था. इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि ‘मौसम हमारे कंट्रोल में नहीं है. इसके बारे में हम ज्यादा नहीं सोच सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो टीम में ऐसे हथियार मौजूद हैं, जो इसका सामना कर सकते हैं.’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.