Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

भतीजी के सामने चाची को खेत में ले गए, फिर कर दिया ये शर्मनाक काम

30

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, यहां भतीजी के सामने उसकी चाची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई मामला दर्ज होते ही पुलिस ने दो आरोपियों को राउंडअप कर लिया है। खंडवा जिले में एक 20  साल की शादीशुदा महिला के साथ रेप की वारदात हुई है, घटना 6 फरवरी की है। 12 दिन बाद पीड़िता ने परिवार वालों के सामने इसका खुलासा किया। फिर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने दो लोगों को आरोपी बनाया है। पीड़िता का कहना है कि बदनामी के डर से देर से परिजनों को घटना की जानकारी दी।

मामला जावर थाना क्षेत्र का है, जिसमें पुलिस ने आरोपी अनिल सिंह 22 वर्ष और गुलाब सिंह 20 वर्ष को आरोपी बनाया है। इसमें मुख्य आरोपी अनिल है, जिसने पीड़िता के साथ रेप किया है। वारदात के दौरान आरोपी गुलाब भी घटनास्थल पर मौजूद था, उसने अपने दोस्त अनिल का सहयोग किया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपनी भतीजी के साथ शौच करने गई थी, तब दोनों आरोपी वहां आए और उसे उठाकर खेत की तरफ ले गए।

उस समय उसकी भतीजी चिल्लाने लगी तो आरोपी गुलाब ने उसका मुंह दबा दिया और आरोपी अनिल ने खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया। जावर थाना प्रभारी गंगा प्रसाद वर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर सोमवार देर रात 11 बजे एफआईआर की गई ,उसके बाद आरोपियों को राउंडअप कर लिया है आगे की कार्रवाई जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.