Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... Indian Army: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, राजौरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; सेना का 'डबल... BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक...

Ludhiana का ये इलाका बना नशेड़ियों का अड्डा, पूरा मोहल्ला कर रहा ‘चिट्टे’ की सप्लाई

11

 पंजाब का युवा वर्ग लगातार नशे की दलदल में फंसता ही जा रहा है। इसी बीच लुधियाना के हल्का उत्तरी में सरेआम नशा बिक रहा, जिसको लेकर कई हैरानीजनक बाते सामने आई है। युवकों द्वारा नशा करते की वीडियो तेजी से वायरल हो रही हो जोकि थाना सलेम टाबरी से 200 मीटर दूर नानक नगर के पार्क की हैं। इस वीडियो में युवक पार्क में सरेआम इंजेक्शन, पानी और चिट्टा लेकर नशा करते हुआ दिखाई दे रहा है।

गौरतलब है कि हल्का उत्तरी में विधायक मदन लाल बग्गा ने इस पार्क से करीब 70 मीटर दूर एक न्यू स्पोर्ट्स पार्क का भी उद्घाटन किया था जहां सरेआम युवकों द्वारा चिट्टे का सेवन किया जाता है। इस पार्क में युवक सरेआम नशा करते हैं। यही नहीं इस इलाके में सरेआम नशा बिक भी रहा है।

नशेड़ियों ने किया हैरानीजनक खुलासा

नशा कर रहे युवकों ने कहा कि विधायक बग्गा को पता है कि इस इलाके में सरेआम नशा बिक रहा है। इस इलाके में एक घर ही नहीं बल्कि पूरा मोहल्ला ही नशा बेचता है। युवकों ने कहा कि वह कई बार नशा छोड़ने की कोशिश कर चुके हैं लेकिन नहीं छूट रहा। उन्हें सुबह चाय मिले या न मिले लेकिन नशा जरूर मिलना चाहिए। वह रोजाना 300 रुपए में एक पुड़िया खरीदते हैं। उन्होंने विधायक से जब कहा कि उन्हें नशा छोड़ना है तो उन्होंने सिविल अस्पताल जाकर इलाज करवाने की बात कही। जब नशा बेचने वालों पर पुलिस शिकंजा कसेगी तभी वह नशा छोड़ पाएंगे। क्योंकि जब तक उन्हें आसानी से नशा मिलता रहेगा वह नहीं छोड़ पाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.