Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

आर्केस्ट्रा डांसर की मांग में भरा सिंदूर, अब कहां गायब हो गया लड़का? ‘पत्नी’ का भी नहीं उठा रहा फोन

25

बिहार के नालंदा में बसंत पंचमी के दिन एक युवक ने सरेआम स्टेज पर चढ़कर आर्केस्ट्रा डांसर की मांग में सिंदूर भर दिया था. उसे अपनी पत्नी भी स्वीकार किया. यह वीडियो चंद लम्हों में देखे ही देखते वायरल भी हो गया. लेकिन अब इस केस में नया मोड़ आ गया है. आर्केस्ट्रा डांसर ने कहा कि तीन दिन से अब वो युवक न तो उसका फोन उठा रहा है. न ही उसके घर वाले उस लड़की को स्वीकार कर रहे हैं.

लड़की का नाम पारो आरती है. पारो ने एक के बाद कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए. बताया कि मांग में सिंदूर वाला उसका वीडियो जब से वायरल हुआ है, तभी से उसके घर वालों ने उससे रिश्ता खत्म कर लिया. अब लड़के का भी कोई अता पता नहीं है, जिसने उसी मांग भरी थी. लड़के के पिता भी उसे लेकर कई झूठी बातें फैला रहे हैं.

पारो आरती ने कहा- मुझे लोग बांग्लादेशी बता रहे हैं. लेकिन मैं बिहार की ही हूं. बांग्लादेशी नहीं. बसंत पंचमी के दिन गुलशन नामक लड़के ने मेरी मांग में सिंदूर भर दिया. मैं उस लड़के को जानती तक नहीं. वो शराब पीकर स्टेज पर चढ़ा फिर ये हरकत कर दी. अब मैं उसकी पत्नी हूं और उसी के घर में रहूंगी. क्योंकि मेरे आर्केस्ट्रा में डांस करने की बात से पहले ही मेरे घर वाले नाराज हैं. अब वीडियो वायरल हुआ तो वो मुझे घर में भी नहीं आने दे रहे हैं. मैं कहां जाऊं समझ नहीं आ रहा.

‘मैं शादीशुदा नहीं थी’

वीडियो में पारो ने कहा- मेरे ससुर कह रहे हैं कि मैं पहले से ही शादीशुदा हूं. वो पहले यह बात साबित करें. क्योंकि मेरी पहले कोई शादी नहीं हुई थी. वो कह रहे थे कि उनके बेटे ने मेरी मांग में आबिर डाला था. ये भी झूठ है. उनके बेटे ने मुझसे शादी की है. अब मैं उनके घर की बहू हूं. मैं उनके घर पर ही रहूंगी. अब उनका बेटा भी मेरा फोन नहीं उठा रहा. न ही उसका कुछ पता है मुझे.

दोनों के वीडियो हो रहे वायरल

इन वीडियो के वायरल होने के बाद यह लव स्टोरी अब नया मोड़ लेते दिख रही है. गुलशन ने अभी तक इस बारे में कुछ नहीं कहा है. देखना ये होगा कि कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ. लड़की और लड़के के पिता के वीडियो भी सोशल मीडिया पर अब वायरल होने लगे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.