Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

‘मैं किसी भी हिंदू देवी-देवता को ईश्वर नहीं मानूंगा’ 22 जनवरी का स्कूल के बच्चों को दिलाई अनोखी शपथ, video viral

44

बिलासपुर: बिलासपुर जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। जहां एक सरकारी स्कूल के हेड मास्टर बच्चों और कुछ युवकों को हिन्दू देवी देवताओं को न मानने और न ही पूजा करने की शपथ दिलाई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, मामला रतनपुर के शासकीय प्राथमिक शाला भरारी का है। जहां स्कूल के हेड मास्टर रतन लाल सरोवर ने बच्चों और कुछ युवकों को हिन्दू देवी देवताओं को न मानने की शपथ दिलाई है। वीडियो में हेड मास्टर बच्चों को ये शपथ दिलाते हुए सुने जा रहे हैं कि, ‘मैं ब्रम्हा, विष्णु और महेश को ईश्वर नहीं मानूंगा तथा उनकी पूजा नहीं करूंगा’। मैं राम और कृष्ण को ईश्वर नहीं मानूंगा तथा उनकी पूजा नहीं करूंगा।

मैं गौरी गणपति आदि हिंदू धर्म के किसी भी देवी देवता को ईश्वर नहीं मानूंगा न ही उनकी पूजा करूंगा। ईश्वर ने आकार लिया इस पर मेरा विश्वास नहीं। उन्होंने बच्चों को ये भी शपथ दिलाई कि, मैं हिंदू धर्म के किसी भी देवी-देवताओं को ईश्वर नहीं मानूंगा। मैं श्राद्ध नहीं करूंगा और न ही कभी पिंडदान करूंगा। मैं ब्राह्मणों से कोई पूजा पाठ नहीं करवाऊंगा। ये वायरल वीडियो 22 जनवरी अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन का बताया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.