Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, पार्टी उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा..

19

भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सतपाल पलिया ने कांग्रेस को छोड़ दिया है। उन्होंने PCC चीफ जीतू पटवारी को एक पत्र लिखा जिस में उन्होंने पार्टी छोड़ने की बात कह दी है। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस इस बार पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतरने वाली है लेकिन इस बीच पार्टी को एक और झटका लग गया है।

बताया जा रहा है कि सतपाल पलिया 2023 विधानसभा चुनाव में सोहागपुर से प्रत्याशी नहीं बनाए गए थे इसके बाद से वे नाराज थे। 2018 में उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन तब वह हार गए थे। सतपाल पलिया कांग्रेस पार्टी में कई पदों पर रहे हैं। लोकसभा चुनाव नजदीक है ऐसे वक्त में बड़े नेता का पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है।

PunjabKesari

कांग्रेस उपाध्यक्ष सतपाल पलिया ने जीतू पटवारी के नाम लिखे पत्र में कहा है कि मैं पं. सतपाल पलिया मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (भोपाल) पूर्व लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सोहागपुर (2018) आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं, इस्तीफा स्वीकार करने का कष्ट करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.