Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...

पंजाबी फिल्मों में बड़े Bollywood Actor की Entry, इस फिल्म में आएंगे नजर

36

पंजाबी फिल्मों बड़े बॉलीवुड एक्टर की एंट्री होने जा रही है। पंजाबी सिनेमा की बेहतरीन फिल्म बताई जा रही पंजाबी फिल्म ‘अकाल’ रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म के साथ बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर निकितिन धीर बॉलीवुड में शानदार पारी शुरू करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया गया था, जिसमें निकितिन धीर का लुक सामने आया था।

इस फिल्म का लेखन और निर्देशन गिप्पी ग्रेवाल ने किया है, जबकि इसका निर्माण गिप्पी ग्रेवाल और रवनीत ग्रेवाल ने किया है। यह गिप्पी ग्रेवाल की 2025 की बड़ी और पहली धार्मिक फिल्म होगी, जिसमें उन्होंने खुद भी मुख्य भूमिका निभाई है। हाल ही में दर्शकों को ‘अरदास सरबत दे भले दी’ जैसी बेहतरीन फिल्म दी है। इनके अलावा फिल्म में निमरत खैरा, प्रिंस कंवलजीत सिंह, मीता वशिष्ठ, जग्गी सिंह और हरिंदर भुल्लर भी महत्वपूर्ण सहायक भूमिकाओं में हैं।

अभिनेता निकितिन धीर, जो 2013 में आई शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत और निर्देशक रोहित शेट्टी की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ का अहम हिस्सा रहे हैं, लगातार बड़ी हिंदी और दक्षिण फिल्मों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ‘महाभारत’ जैसे मशहूर धारावाहिक का हिस्सा रहे पंकज धीर के प्रतिभाशाली बेटे निकितिन धीर आने वाले दिनों में और अधिक पंजाबी फिल्मों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.