Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

दुबई के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, 20 फरवरी को बांग्लादेश से पहला मुकाबला

16

भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने घर पर इंग्लैंड को टी-20 सीरीज में पटखनी देने के बाद वनडे सीरीज में भी उसका सूपड़ा साफ कर दिया था. अब टीम इंडिया अपने अगले मिशन ‘चैंपियंस ट्रॉफी 2025’ के लिए निकल चुकी है. अहमदाबाद में आखिरी वनडे खेलने के बाद टीम इंडिया मुंबई पहुंची थी. इसके बाद सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया. एक साथ टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई की उड़ान भरी.

दुबई के लिए निकली टीम इंडिया

समाचार एजेंसी ANI ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें भारतीय खिलाड़ियों के साथ ही हेड कोच गौतम गभीर और बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल भी नजर आ रहे हैं. एयरपोर्ट पर विराट कोहली, मोहम्मद शमी, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और असिस्टेंट कोच रेयान टेन डेशकाटे देखने को मिले.

टीम इंडिया के नए बैटिंग कोच सितांशु कोटक भी एयरपोर्ट पर टीम के साथ नजर आए, जबकि रोहित शर्मा को एक अन्य वीडियो में फील्डिंग कोच टी दिलीप के साथ देखा गया. टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी इस दौरान टीम के साथ मौजूद थे. भारतीय क्रिकेट टीम का पहला जत्था आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए दुबई रवाना हो चुका है.

BCCI के इस नियम का दिखा असर

सामने आए वीडियो में BCCI के नियम का असर देखने को मिला है. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद BCCI ने रिव्यू मीटिंग करते हुए कई तरह के नियम टीम इंडिया के लिए बनाए थे. एक नियम ये भी था कि टीम के सभी खिलाड़ी मैचों के लिए एक साथ ट्रैवल करेंगे. BCCI की सख्ती का पालन सभी खिलाड़ी करते हुए नजर आए हैं.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया का शेड्यूल

टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप स्टेज में तीन मैच खेलेगी. टीम इंडिया को ग्रुप-ए में बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है. भारत का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश, 23 फरवरी को पाकिस्तान और तीसरा मैच 2 मार्च से न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.