Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

कॉमेडियन समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया को बाबा बागेश्वर ने सुना दी खरी-खोटी, बोले- ‘इन्हें माफ नहीं, साफ कर देना चाहिए…’

20

कॉमेडियन समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ इन दिनों विवादों में घिरा हुआ है. शो में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया और अपूर्व मुखीजा की टिप्पणियों ने दर्शकों को नाराज कर दिया है, जिसके चलते उनके खिलाफ कई मामले भी दर्ज हुए हैं. इस विवाद पर अब बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने भी अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है. बाबा बागेश्वर ने कहा कि ऐसे लोगों को सिर्फ माफी मांगने से काम नहीं चलेगा, बल्कि इन्हें “साफ” कर देना चाहिए.

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि एक व्यक्ति की गलती से करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत होती हैं, और ऐसी गलती करने वालों को ऐसा सबक सिखाना चाहिए कि वे दोबारा ऐसा करने की हिम्मत न करें. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ऐसे लोग अश्लीलता को बढ़ावा दे रहे हैं और सनातन संस्कृति को नष्ट कर रहे हैं. ृ

विवाद पर क्या बोले समय रैना?

दूसरी तरफ, समय रैना ने अपने यूट्यूब चैनल से ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सभी वीडियो हटा दिए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी और कहा कि वह इस विवाद से काफी परेशान हैं. उन्होंने लिखा कि उनका एकमात्र उद्देश्य लोगों को हंसाना था और वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे.

रणवीर इलाहाबादिया ने माफी मांगी

यह विवाद तब शुरू हुआ जब ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में रणवीर इलाहाबादिया ने एक प्रतिभागी से उनके माता-पिता के संबंधों के बारे में एक आपत्तिजनक सवाल पूछा. उनकी इस टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने उनकी कड़ी आलोचना की. इसके बाद रणवीर इलाहाबादिया ने माफी भी मांगी, लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ. इस मामले में समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया और शो के निर्माताओं के खिलाफ कई पुलिस शिकायतें और एफआईआर दर्ज की गई हैं. महाराष्ट्र साइबर विभाग भी इस मामले की जांच कर रहा है.

इस विवाद के चलते समय रैना काफी मुश्किल में हैं और उन्होंने अपने चैनल से शो के सारे वीडियो हटा दिए हैं. उन्होंने कहा है कि उनका इरादा सिर्फ लोगों को हंसाना था और वह जांच में पूरी तरह से सहयोग करेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.