Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Court Order: सड़क हादसे में मृत दूध व्यवसायी के परिवार को मिलेगा 36 लाख मुआवजा; बीमा कंपनी को... Durg Bhilai News: जवाहर मार्केट की ज्वेलर्स दुकान में लगी आग; दमकल टीम ने 1 टैंकर पानी से पाया काबू,... Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ...

प्रयागराज: महाकुंभ जा रही बोलेरो की बस से भिड़ंत, छत्तीसगढ़ के 10 श्रद्धालुओं की मौत, 19 घायल

28

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बड़ा हादसा हुआ है. महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओ की बोलेरो कार और बस की भिड़ंत हो गई. भीषण हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत की खबर है. हादसा शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे प्रयागराज-मिर्जापुर हाइवे पर हुआ है. बोलेरो छत्तीसगढ़ से प्रयागराज में महाकुंभ के लिए जा रही थी. वहीं, बस महाकुंभ से वाराणसी के लिए लौट रही थी. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. हादसे में 19 श्रद्धालु घायल हुए हैं, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस के मुताबिक, बोलेरो में सवार सभी 10 श्रद्धालु हादसे का शिकार हुए हैं. वहीं, बस में सवार 19 लोगों को गंभीर चोट आई हैं. बस और बोलेरो में आमने-सामने की टक्कर हुई है. पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही बोलेरो कार के परखच्चे उड़ गए. पुलिस को गाड़ी से शवों को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

टक्कर लगते ही उड़ गए बोलेरो के परखच्चे

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के जिला कोरबा के श्रद्धालु बोलेरो कार से संगम स्नान के लिए प्रयागराज में महाकुंभ मेला जा रहे थे. रात करीब 2 बजे जब उनकी गाड़ी प्रयागराज-मिर्जापुर हाइवे पर मेजा थाना क्षेत्र के मनु के पुरा गांव के निकट पहुंची तभी सामने से आ रही बस से उसकी भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी आवाज दूर तक सुनाई दी. टक्कर लगते ही बोलेरो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

महाकुंभ से वाराणसी जा रही थी बस

हादसे की जानकारी पुलिस को मिली. वह घटनास्थल पर पहुंची. टक्कर लगने से बोलेरो गाड़ी कबाड़े में तब्दील हो चुकी थी. उसमें लोग फंसे हुए थे. पुलिस ने आनन-फानन में जेसीबी बुलाई और लोगों को बाहर निकाला, लेकिन हादसे में सभी बोलरो सवार 10 लोग दम तोड़ चुके थे. हादसे में बस में सवार 19 लोग घायल हुए हैं. उन्हें इलाज के लिए रामनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. बस में सवार श्रद्धालु मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं. वह महाकुंभ से वाराणसी के लिए जा रहे थे. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.