Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

एक ऐसा मंदिर जहां भगवान को चढ़ाई जाती है अफीम, नारकोटिक्स विभाग ने जब्त की 58 किलो अफीम

22

नीमच: एक ऐसा मंदिर है, जहां पर भक्त लाखों रूपए के अलावा मादक पदार्थ अफीम भी चढ़ाते हैं। कहा जाता है कि अफीम की फसल की अच्छी पैदावार के लिए भक्त मन्नतें मांगते है और मन्नत पूरी होने पर भगवान को अफीम का चढ़ावा लगाते है। नीमच जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूरी पर राजस्थान में स्थित श्री सांवलिया मंदिर के गृभगृह से केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो नीमच ने 58 किलो अफीम जब्त की है, यह अफीम फैक्टरी में जमा करवा दी गई है। देशभर यह एक अनूठा मंदिर है, जहां पर ब्लैकगोल्ड कही जाने वाली अफीम भेंट करते है। नीमच, मंदसौर और राजस्थान के कुछ हिस्सों में अफीम की पैदावार होती है, अफीम की फसल नारकोटिक्स विभाग किसानों से लेता है, अगर बाहर इसकी खरीद-फरोख्त होती है तो एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज होता है और 20 साल तक की सजा होती है।

श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रभा गौतम के अनुसार, गुरुवार दोपहर नारकोटिक्स विभाग की दो टीमों ने मंदिर पहुंचकर मंदिर प्रशासन के सहयोग से तहखाने में रखी अफीम को इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौला। करीब चार घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान मंदिर के गर्भगृह के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी, ताकि कोई भी व्यक्ति वहां न आ सके। इसके बाद जब्त की गई 58 किलो अफीम को कागजी औपचारिकताओं के साथ नारकोटिक्स विभाग ने अपने कब्जे में लिया।

जानकारी के अनुसार, जब्त की गई अफीम नीमच स्थित नारकोटिक्स विभाग के अफीम कारखाने में सौंप दी गई है। यह अफीम कुछ सालों के दौरान एकत्रित हुई है, अब हर महीने नारकोटिक्स विभाग को सौंपी जाएगी। जब्त की गई अफीम की कीमत करीब एक करोड़ रूपए बताई जा रही है।

पहले चरणामृत में अफीम मिलाने की परंपरा थी…

पहले यहां चरणामृत में भी अफीम मिलाने की परंपरा थी, जिसे कुछ विशिष्ट श्रद्धालु ग्रहण करते थे। हालांकि, पिछले कुछ समय से अफीम के गलत इस्तेमाल की शिकायतें सामने आने लगी थी, जिसके चलते मंदिर प्रशासन ने इसे रोकने के लिए कदम उठाए। अब मंदिर में आने वाली अफीम को सुरक्षित रूप से गर्भगृह के नीचे बने तहखाने में रखा जाने लगा था।

सांवलियाजी मंदिर में हर महिने दानपेटी में निकलते है करोड़ों रूपए

श्री सांवलिया जी मंदिर का खजाना हर महीने खोला जाता है। हर महीने दो से तीन करोड़ रूपए दानपेटी से निकलते है। मान्यता है कि लोग अपनी कमाई का दस या पांच प्रतिशत का हिस्सा सांवलिया सेठ को चढ़ाते हैं। जुलाई महीने में तो दान का आंकड़ा सात करोड़ रूपए तक पहुंच गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.