Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

Hair Spa करवाने के बाद न करें ये 5 गलतियां, बालों को होगा नुकसान

27

बालों की शाइनिंग बढ़ाने के लिए के लिए लोग कई तरह से प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं. इन्हीं में से हेयर स्पा भी है. हेयर स्पा करवाने से बालों को डैमेज होने से बचाया जा सकता है. इससे बालों की चमक भी बढ़ती है. पिछले कुछ समय से हेयर स्पा करवाने का ट्रेंड भी खूब देखा जा रहा है. लेकिन इसे करवाने के बाद अक्सर लोग कुछ गलतियां कर देते हैं.

हेयर स्पा करने के बाद हमारे बालों की सेहत और चमक बढ़ाने के लिए कुछ खास देखभाल की जरूरत होती है. हालांकि, कई लोग हेयर स्पा के बाद कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिनसे बालों का फायदा नहीं मिलता बल्कि नुकसान भी हो सकता है. तो आइए जानते हैं कि हेयर स्पा करने के बाद हमें क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए.

बालों को तुरंत धोना

हेयर स्पा के बाद तुरंत बालों को धोने से बचना चाहिए. हेयर स्पा से बालों में जो मसाज और पोषण मिलता है, उसे बालों को ठीक से अवशोषित करने के लिए कुछ समय देना चाहिए. अगर आप तुरंत बाल धोते हैं, तो इससे बालों को पोषण नहीं मिल पाता है. हेयर स्पा के बाद कम से कम 6-8 घंटे तक बालों को धोने से बचें.

गर्म पानी से बाल धोना

हेयर स्पा के बाद अगर आप बालों को गर्म पानी से धोते हैं, तो इससे बालों को नुकसान हो सकता है. गर्म पानी से बालों की नमी निकल जाती है, जिससे बाल रूखे और बेजान हो सकते हैं. ऐसे में आप हल्के गुनगुने पानी से ही बालों को धोएं.

हेयर ड्रायर का ज्यादा इस्तेमाल

अगर आप हेयर ड्रायर का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपके बाल ड्राई और कमजोर हो सकते हैं. स्पा के बाद बालों में नमी होती है, और ड्रायर से बालों की नमी उड़ जाती है. बालों को नेचुरल तरीके से सुखाने की कोशिश करें.

बालों को ज्यादा कसकर बांधना

हेयर स्पा के बाद बालों को ज्यादा कसकर बांधने से बचना चाहिए. अगर आप बालों को जकड़कर बांधते हैं, तो यह बालों की जड़ों पर दबाव डालता है और बाल टूटने का खतरा बढ़ जाता है. बालों को लूज़ बांधना बेहतर है, ताकि इन्हें आराम मिले.

हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल

हेयर स्पा के बाद बालों में बहुत ज्यादा हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें. इन प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल बालों को भारी बना सकता है. इसके अलावा, बालों में सिलिकॉन और कैमिकल्स वाली प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से इनकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.