Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

पांच महीने से 149 बसों के थमे हैं पहिए, हर दिन 50 हजार यात्री हो रहे परेशान

36

भोपाल। शहर के भीतर दस रूटों पर चलने वाली 149 सिटी बसों के पहिए पिछले पांच महीने से थमे हुए हैं। इसके चलते रोजाना पचास हजार से अधिक बस यात्री लंबे समय से परेशान हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बसों के पहियों के थम जाने से बसों के चालक और परिचालक बेरोजगार हो गए हैं। जिनके सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा है। दीपावली के इस त्योहार में उक्त बस के चालक और परिचालकों के चेहरों पर उदासी छाई हुई है।

वहीं जिन दस रूटों में यह बसें चलती थी, उन रूट के यात्रियों हर दिन मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) बसों के संचालन के लिए तीन बार निविदा जारी की, लेकिन अब तक किसी भी एजेंसी ने निविदा में टेंडर नहीं डाला। यह देखकर कहना गलत नहीं होगा कि बागसेवनिया डिपो में खड़ी बसों के चलने की कोई उम्मीद फिलहाल तो नजर नहीं आ रही।

इन दस रूटों नहीं चल रही बसें

रूट क्रमांक 115, 113, 116, 205, 204, 208, एसआर-8, टीआर-1, 311 और 106 रूट पर चलने वाली बसें पिछले दस महीने से नहीं चल रही हैं। इसके चलते गांधी नगर, एयरपोर्ट, मिसरोद, लालघाटी, कोकता, मंडीदीप, भौंरी, अयोध्या नगर, करोंद, बैरागढ़ समेत कई जगहों के यात्रियों को हर दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यूनियन का संचालन का जिम्मा देने की मांग

भोपाल सिटी यान चालक-परिचालक ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष अजीज खान ने बताया कि डेढ़ सौ चालक डेढ़ सौ परिचालक भुखमरी का शिकार है। इतना बड़ा शहर है किसी को इन 149 बसों की याद नहीं आ रही है। निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायन को भी ज्ञापन दे चुके हैं।

शहर में जब कोई टेंडर नहीं ले रहा है तो यूनियन के हवाले कर देना उचित होगा। चालक, परिचालक की हालत खराब है वे बेरोजगार बैठे हैं, बच्चों की शिक्षा बाधित हो रही है, वहीं दूसरी ओर जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.