Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कभी चोरी हो गए थे कीमती मोबाइल, इंदौर पुलिस ने 102 फरियादियों को बुलाकर लौटाए

17

इंदौर : क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां क्राइम ब्रांच की टीम ने चोरी और खोए हुए 102 मोबाइल फोन को बरामद कर लिया है। इसकी कीमत 25 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने सभी फरियादियों को थाना बुलाकर उनको, उनका खोया फोन लौटा दिया। अपना कीमती मोबाइल पाकर फरियादियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम चोरी और गुम हुए मोबाइल की ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से शिकायत दर्ज करती है। इसके बाद, उन मोबाइलों के आईएमईआई नंबर सहित अन्य डेटाबेस के माध्यम से उसकी तलाश की जाती है। इसी के तहत 1 महीने के अंदर क्राइम ब्रांच ने 102 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन को ढूंढ निकाला। रिकवर किए गए मोबाइल फोन को पुलिस ने उन फरियादियों को लौटा दिया।

अपने खोए हुए फोन पाकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं था। सबने इसके लिए क्राइम ब्रांच की पूरी टीम को धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि इस साल क्राइम ब्रांच लूटे गए और गुम हुए कुल 871 मोबाइल आम जनता को लौटा चुका है, जो मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.