Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
एशियाई पैरा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद... कोलकाता का एसआरएफटीआई संस्थान 11 दिसंबर तक बंद, छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव के बाद बड़ा फैसला सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामला, दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट— 6 लोगों को बनाया गया ... एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सचिन वाझे की जमानत हुई रद्द यूपी की वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ मतदाताओं का बड़ा अंतर, विधानसभा और पंचायत सूची में भारी विरोधाभास बिहार के दरभंगा में बदमाशों की गोली से ASI घायल, गश्ती के दौरान उजान गांव के पास हुआ हमला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 11,320 फीट की ऊंचाई पर बसा है बेहद खूबसूरत और शांत गांव चित्रकुल, ... रणबीर-यश की 'रामायण' में रावण के एक सिंहासन को बनाने में खर्च हुए 1 करोड़ रुपये, जानिए दिलचस्प बातें सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की महात्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण', रिलीज से पहल... यूरोप में बम की झूठी धमकियों से मचा हड़कंप, एक हफ्ते में दूसरी बार 12 से ज्यादा विमानों का बदला गया ...

रायसेन में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान ,युवक झुलसा

43

रायसेन। शहर के चोपड़ा मोहल्ले में स्थित एक रुई और  कपड़े की दुकान में अचानक आग के शोले भड़कने लगे रुई और कपड़े की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। दुकान में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। रुई और कपड़े की दुकान में आग लगने से लगभग 8 से 10 लाख रुपए का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के काफी देर बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर नपा की फायर ब्रिगेड पहुंची। काफी देर तक फायर बिग्रेड भी आग पर काबू नहीं पा सकी।

दुकानदार शफीक मौलाना रुई रजाई गद्दों और कपड़े की दुकान चलाते हैं। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग लगने से दुकान मालिक शराफत मियां की हालत बिगड़ गई। आग बुझाते समय किशोरी लाल गंभीर रूप से आग में झुलस गया। उसे  गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल दाखिल कराया गया है।

कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार रायसेन भोपाल मार्ग पर वार्ड नंबर 18 संजय नगर में किले पर जाने के रास्ते के सामने यह दोनों दुकानें थी। कोतवाली पुलिस ने बताया कि आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस आग की घटना से करीब 8 से 10 लाख रुपये की सामग्री के नुकसान होने का आंकलन है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.