Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

गुंडे ने मानसिक विक्षिप्त को सड़क पर घसीटा, चप्पल से पीटा, प्रकरण दर्ज

32

भोपाल : राजधानी के गौतम नगर थाना इलाके में एक गुंडे ने मानसिक विक्षिप्त युवक की सरेराह लात-घूंसों और चप्पल से बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहु प्रसारित होने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता पीड़ित के स्वजन के साथ शनिवार को थाने पहुंचे और बदमाश के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। आरोपित इलाके का निगरानीशुदा बदमाश है। उस पर पूर्व से आठ आपराधिक केस दर्ज हैं।

यह है मामला

गौतम नगर थाना पुलिस के मुताबिक नारियल खेड़ा निवासी भगवान दास मेहरा मानसिक रूप से कमजोर हैं। शुक्रवार रात को भगवान दास क्षेत्र की किराना दुकान के पास खड़े थे। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद सिकंदर खान से कुछ कह दिया।

इस पर सिकंदर ने सड़क पर घसीटते हुए भगवान दास के साथ पहले लात-घूंसों से बेहरमी से मारपीट की। इसके बाद उसके सिर में चप्पल से कई बार मारा। घटना का वीडियो प्रसारित होने पर शनिवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता भगवान दास के स्वजन से मिले। इसके बाद पप्पू मेहरा को साथ लेकर थाने पहुंचे और सिकंदर के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.