Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

हाथ में आरएफआईडी बैंड पहने भक्तों को ही मिलेगा महाकाल की भस्मारती में प्रवेश

40

उज्जैन। भगवान महाकाल की भस्म आरती के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को अब रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडी (आरएफआईडी) बैंड पहनना अनिवार्य रहेगा। मंदिर समिति भस्म आरती में अनाधिकृत प्रवेश रोकने के लिए दीपावली के बाद प्रायोगिक तौर पर यह सुविधा शुरू कर सकती है।

भस्म आरती दर्शन व्यवस्था को पारदर्शी व भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए मंदिर समिति लंबे समय से प्रयास कर रही है। समय-समय पर इसके लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाता रहा है। कई वर्ष पहले समिति ने मैनुअल रसीद बंद कर कम्प्यूटराइज्ड रसीद की शुरुआत की।

इसके बाद इस पर बारकोड लगाया गया। बाद में बारकोड रीडर से रसीद की जांच आदि की सुविधा शुरू हुई और अब आरएफआईडी तकनीक के इस्तेमाल की योजना है।

ऐसे काम करेगी तकनीक

मंदिर प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने बताया रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन तकनीक चिप प्रोसेस पर काम करती है। इसमें व्यक्ति की संपूर्ण जानकारी फीड रहती है। इसे कलाई पर बैंड के रूप में बांध सकते हैं।

भस्मारती में प्रवेश के समय मानसरोवर सहित विभिन्न प्रवेश द्वारों पर जांच के बाद भक्तों के हाथ पर यह बैंड बांध दिया जाएगा। इसके बाद दर्शनार्थी भस्म आरती में पूरे समय बैंड बांधे रहेंगे। आरती खत्म होने के बाद लौटते समय इसे काउंटर पर जमा कराना अनिवार्य रहेगा।

महाकाल दर्शन के लिए भी यह व्यवस्था लागू की जाएगी

प्रशासक धाकड़ ने बताया व्यवस्था कारगर रही, तो आने वाले दिनों में भगवान महाकाल के दर्शन में भी यह व्यवस्था लागू की जाएगी। मंदिर में एंट्रीगेट पर फ्लैप बैरियर लगाए जाएंगे। आरएफआइडी बैंड पहनकर आने वाले भक्तों के लिए फ्लैप बैरियर आटोमेटिक खुल जाएंगे।

बार-बार की जांच से मिलेगी मुक्ति

महाकाल मंदिर में सुबह भस्मारती के समय प्रवेश के दौरान श्रद्धालुओं के हाथ में बैंड बांधा जाएगा। इसमें उनकी सभी जानकारी होगी। इसके बाद वे सीधे मंदिर के अंदर पहुंच सकेंगे। इससे बार-बार होने वाली जांच से भी मुक्ति मिलेगी।

गलत प्रवेश रोकने के लिए उठाया कदम

महाकाल मंदिर में भस्मारती में अनाधिकृत प्रवेश रोकने के लिए मंदिर समिति ने यह कदम उठाया है। यहां हर दिन करीब 2 हजार श्रद्धालुओं को भस्मारती में शामिल होने की अनुमति दी जाती है। प्रवेश पत्र पर बारकोड लगा होता है, जिससे गलत प्रवेश को रोका जाता है। इसके बाद भी कुछ लोग बिना अनुमति के अंदर आ जाते हैं, ऐसे में अब नई तकनीक को शामिल किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.