Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

एक दिवसीय अनशन पर बैठे कांग्रेसी नेता, मनरेगा का नाम बदलकर ‘जी राम जी’ करने पर जताया विरोध

23

रेवाड़ी: भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलकर ‘जी राम जी’ किए जाने के बाद कांग्रेस लगातार हमलावर नजर आ रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आज देशभर में एक दिवसीय अनशन किया जा रहा है। रेवाड़ी में भी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर एक दिवसीय अनशन कर धरना दिया और सरकार के फैसले का विरोध जताया।

अनशन स्थल पर उपस्थित रेवाड़ी के पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि सरकार के पास नई योजनाएं शुरू करने के लिए पर्याप्त अवसर हैं, लेकिन मनरेगा जैसी ऐतिहासिक और गरीबों से जुड़ी योजना का नाम बदलना निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार नाम बदलकर न केवल गरीबों के अधिकारों पर चोट कर रही है, बल्कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम और उनके विचारों का भी अपमान कर रही है।

धरने से पूर्व कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान “गांधी जी अमर रहें” और “मनरेगा बचाओ” जैसे नारे लगाए गए। वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा योजना ने ग्रामीण गरीबों को रोजगार और सम्मान देने का काम किया है, जिसे कमजोर करने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मनरेगा का नाम बदलने और उसमें किए जा रहे कथित बदलावों को वापस नहीं लिया, तो पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी तथा गांव-गांव जाकर जनता को जागरूक किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.