Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

रीवा गैंगरेप केस में पीड़‍िता का ऑडियो वायरल, एक आरोपी बोला था- ‘मैं मीडिया प्रभारी का बेटा हूं, पुलिस कुछ नहीं कर पाएगी’

41

रीवा। रीवा जिले में पति को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना में एक ऑडियो वायरल हो रहा है। यह ऑडियो पीड़‍िता से बात का बताया जा रहा है। उधर इस मामले में एसपी विवेक सिंह इस तरह के किसी भी ऑडियो के वायरल होने से इनकार कर रहे हैं। अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि क्या सच में यह ऑडियो पीड़‍िता का ही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑडियो में पीड़िता एक महिला के सवालों का जवाब दे रही है। पीड़िता के मुताबिक, वह पति के साथ मंदिर से लौट रही थी। अचानक से चार-पांच युवक आकर मारने लगे।

एक युवक धमकी देते हुए बोला- ‘मैं मीडिया प्रभारी का लड़का हूं। पुलिस हमारा कुछ नहीं कर पाएगी।’ बताया कि हम पति-पत्नी हैं, फिर भी युवक नहीं माने। कांच की बोतल दिखाकर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पांच बदमाशों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और वीडियो भी बनाया।

बाइक चाबी छुड़ा ली और फोन भी ले लिया

भागने की कोशिश करने पर बाइक की चाबी छुड़ा ली और फोन ले लिया। मामले में भाजपा के जिलाध्यक्ष अजय सिंह पटेल ने कहा कि पार्टी में योगेश शुक्ला और रीतेश मिश्रा मीडिया प्रभारी के दायित्व पर हैं। आरोपितों के नाम इनसे अलग हैं।

आरोपित का वीडियो भी हो रहा वायरल

घटना के एक आरोपित का वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ। आरोपित ने कहा कि ‘नाले के पास हम मिलकर पार्टी कर रहे थे। सभी बहुत नशे में थे। एक युवक ने बताया कि महिला-पुरुष चट्टान के पास कुछ गलत कर रहे हैं। हम सभी मौके पर पहुंचे और दंपति को पीटा फिर महिला के पति को पेड़ से बांधकर बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना का वीडियो बनाकर चेताया कि अगर पुलिस के पास गए तो वीडियो को वायरल कर देंगे। महिला का महंगा मोबाइल भी हमने छीन लिया था।’

पुलिस ने भी मौके पर से शराब की बोतल, गांजा, मोबाइल आदि सामान जब्त किया है। सभी आरोपित लिट्टी-चोखा बनाने के लिए जंगल में बने नाले किनारे गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.