Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

स्कूल के चौकीदार कर रहे थे भ्रूण लिंग परीक्षण, मॉडर्न पोर्टेबल मशीन से डोर-टू-डोर देते थे सर्विस

20

मुरैना। शहर के तुस्सीपुरा इलाके के एक मकान में सोनोग्राफी मशीन से भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाले दो आरोपितों को पकड़ा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के पास अवैध रूप से भ्रूण लिंग परीक्षण की सूचनाएं आ रहीं थी, जिस पर एक महिला को तैयार कर यहां भेजा गया। जिसके बाद मौके से इन्हें पकड़ा।

स्वास्थ्य विभाग के पास भी नहीं है ऐसी मशीन

भ्रूण लिंग परीक्षण में उपयोग की जा रही सोनोग्राफी मशीन देखकर स्वास्थ्य अधिकारी भी चकित रह गए। पोर्टेबल मशीन लैपटाप जैसी थी, जिसे कहीं भी उठाकर ले जाया जा सकता है। यह मशीन अभी स्वास्थ्य विभाग के पास भी नहीं है। आरोपितों पर पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने महिला को भेज पकड़ा

नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी डा. अजय गोयल को पता चला थी कि तुस्सीपुरा इलाके में एक घर में अवैध रूप से भ्रूण लिंग परीक्षण किया जा रहा है। इस पर योजना बना कर शुक्रवार की शाम एक महिला को इस घर में भेजा गया। इसके बाद विभाग ने छापा मारकर भ्रूण लिंग परीक्षण करते हुए दो लोगों को पकड़ा। दोनों ही आरोपितों पर सोनोग्राफी का न तो कोई लाइसेंस है और न ही किसी तरह का अनुभव।

स्कूल में करते थे चौकीदारी

पकड़े गए आरोपित राघवेंद्र गुर्जर वनखंडी रोड गोपालपुरा व संजू शर्मा गोपालपुरा के रहने वाले हैं। दोनों ही किसी स्कूल में चौकीदार जैसा काम करते थे, इसके बाद पाेर्टेबल मशीन लाकर भ्रूण लिंग परीक्षण करने लगे। इस पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन के जरिए जहां भी दो तीन महिलाएं मिलतीं, वहां पहुंचकर भ्रूण लिंग परीक्षण करते थे। डा. अजय गोयल की फरियाद पर स्टेशन रोड थाना पुलिस ने आरोपित राघवेंद्र गुर्जर व संजू शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.