Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

किंग एडवर्ड हॉल में हेलोवीन पार्टी का अनोखा विरोध, पंडितों और तांत्रिकों के साथ पहुंचे कांग्रेसी

69

इंदौर: एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में बने ऐतिहासिक किंग एडवर्ड हाल में जैन सोशल ग्रुप के द्वारा की गई हेलोवीन पार्टी को लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। कल एमजीएम मेडिकल कॉलेज के सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों के द्वारा इस मामले में रैली निकालकर विरोध दर्ज कराया था तो वही आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस घटना को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने पंडितों और तांत्रिकों के साथ किंग एडवर्ड हाल पहुंचकर भूत भगाने का प्रयास किया। साथ ही परिसर के बाहर ही हनुमान चालीसा का पाठ भी किया और पुलिस प्रशासन से फोटो वीडियो में दिखाई देने वाले लोगों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग भी की है।

इस दौरान कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव ने कहा कि गत दिनों भूतिया पार्टी का आयोजन ऐतिहासिक किंग एडवर्ड हॉल में किया गया। इस मामले में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन संजय दीक्षित की बड़ी लापरवाही सामने आई है। उन्होंने नियमों को तांक पर रखकर यहां पर जैन सोशल ग्रुप को पार्टी की अनुमति प्रदान की गई थी और अपने घर में भोजन भी कराया। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि किंग एडवर्ड हाल हेलोवीन पार्टी में भाजपा नेता अक्षय कांति बम पार्टी में नजर आ रहे हैं लेकिन पुलिस और प्रशासन अक्षय कांति बम के दबाव में कार्यवाही नहीं कर रहा है।

उन्होंने कहा कि जब मेडिकल कॉलेज के सभी डॉक्टर रैलियां और प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बावजूद एफआईआर भी दर्ज नहीं की जा रही है। उसी को लेकर आज जो मानव नकली भूत बनकर आए थे। उनको भगाने के लिए और प्रशासन को सद्बुद्धि देने के लिए पंडितों और तांत्रिकों द्वारा किंग एडवर्ड बिल्डिंग के सामने हवन पूजन करके हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और आरोपियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.