Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

पति को पेड़ से बांधकर पत्नी से किया सामूहिक बलात्कार, 5-6 लोगों ने दिया घटना को अंजाम

33

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा के गुढ़ थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए कई लोगों ने मिलकर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों ने पहले पति के साथ जमकर मारपीट की उसे पेड़ से बांधकर पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले के कई संदेहियों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। पीड़िता ने इस घटना में 5 लोगों के शामिल होने की बात पुलिस को बताई है जबकि इस घटना में उनके साथ कुछ सहयोगी भी शामिल थे।

सोमवार को युवा दंपत्ति दर्शन करने के लिए गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भैरव बाबा पहाड़ क्षेत्र में गए हुए थे। वे मंदिर के थोड़ा आगे पहाड़ी में नाले के पास बैठे थे। इस दौरान कुछ दूरी पर पार्टी कर रहे आधा दर्जन दरिंदे नशे की हालत में वहां पहुंच गए।

उन्होंने युवक को धमकाया और उसके साथ मारपीट करते हुए उसे दूसरी जगह ले गए इस दौरान आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ दरिंदगी की आरोपियों ने पुलिस में शिकायत न करने को लेकर धमकाया भी। कई आरोपियों ने घंटेभर से अधिक समय तक दरिंदगी की किसी तरह उनके चंगुल से छुटकर दंपती घर चले गए।

22 अक्टूबर को गुढ़ थाने में पहुंचकर पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने इस मामले में कई संदेहियों को हिरासत में लिया है जिनसे घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। पीड़िता ने इस घटना में 5 लोगों के शामिल होने की बात पुलिस को बताई है जबकि पुलिस की माने तो इस घटना में सात से आठ लोग शामिल थे। हालांकि घटना के दौरान आरोपियों का पार्टी मनाने का वीडियो भी सामने आया है और वारदात में शामिल एक संदेही ने घटना भी कबूला है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.