Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पेपर लीक पर कांग्रेस का दोहरा रवैया! बीजेपी सांसद संबित पात्रा बोले— 'कर्नाटक और झारखंड के छात्रों क... अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर विवादित टिप्पणी के मामले में DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, TVK की शिका... सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्देश: यौन अपराधों के फैसलों से हटेंगे 'पवित्रता', 'हवस' और 'मर्यादा भंग... दतिया उपचुनाव में करारी हार से चौंका बीजेपी नेतृत्व! आज भोपाल में मंथन, भितरघात और वायरल ऑडियो पर हो... मेरठ: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ियों के दो गुटों में हिंसक झड़प, कांवड़िए के भेष में तैनात हेड ... बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी

महाराष्ट्र में आचार संहिता का उल्लंघन, चुनाव से पहले करोड़ों की रकम जब्त

44

महाराष्ट्र में आचार संहिता का लगातार उल्लंघन हो रहा है. चुनाव से पहले कई जगहों से करोड़ों की रकम जब्त की गई है. ताजा मामला हिंगोली का है. हिंगोली में एक करोड़ 40 लाख 35 हजार रुपए जब्त किए गए. हिंगोली जिला पुलिस की लोकल क्राइम ब्रांच ने यह कार्रवाई की. हिंगोली बस डिपो के पास से दो गाड़ियों में रकम जब्त की गई. दोनों गाड़ियों में पीले रंग की थैली में भरकर रकम लाई गई थी.

रकम कलमनूरी इलाके से लाई गई थी. जांच में पता चला है कि ये रकम एक निजी बैंक से निकाली गई थी. रकम और गाड़ी को जब्त कर लिया गया है. मामले की जांच जारी है कि रकम किसकी है, किसने लाई और कहां से लाई और इसका क्या इस्तेमाल होने वाला था?

पिछले 24 घंटे में 52 करोड़ रुपये का सामान जब्त

आचार संहिता के बीच रकम जब्ती का यह कोई पहला मामला नहीं है. अधिकारियों ने बताया कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने पिछले 24 घंटे में 52 करोड़ रुपये का सामान जब्त किया है. जब से चुनाव के तारीखों का ऐलान हुआ है तब से एजेंसियां पूरे महाराष्ट्र में 90.74 करोड़ रुपये का सामान जब्त कर चुकी हैं. सीविजिल ऐप के माध्यम से अब तक आचार संहिता उल्लंघन की 1100 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गई हैं.

इनमें से 99 प्रतिशत का निपटारा कर दिया गया है. चुनाव आयोग ने नागरिकों को आचार संहिता के उल्लंघन की सूचना देने में मदद के लिए सीविजल ऐप लॉन्च किया है. महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान है. 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.