Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal Crime News: ट्रेन पकड़कर दिल्ली भागा आरोपी केयरटेकर, मध्य प्रदेश से लेकर पंजाब तक पुलिस की 12... Amit Shah Tour Security: रात 8 बजे से सामान्य वाहनों के लिए भी लागू होंगे वैकल्पिक मार्ग, एंबुलेंस क... Indore News Today: कनाड़िया थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और कार की टक्कर में निखिल नंदी क... Bhopal Cyber Fraud News: राजधानी में साइबर ठगी का तांडव, 24 घंटे के भीतर 25 मामलों में उड़े 15 लाख र... Middle East Aviation Update: सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद बंधा मिला आरोपी को-पायलट, यूएई ट्र... CJP Protest Jantar Mantar: दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, DMRC और ट्रैफिक पुलिस ने जारी किए जरूरी... No PUC No Fuel Rule Delhi: 1 अक्टूबर से लागू हुआ नया नियम, सीएम रेखा गुप्ता और मनजिंदर सिंह सिरसा का... October Weather Update: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक झमाझम बारिश के आसार, केरल में जारी किया गया ऑरे... ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे...

फर्जी पहचान पत्र से बनवाई वोटर ID, लोकसभा चुनाव में की वोटिंग… मुंबई से 4 बांग्लादेशी गिरफ्तार

39

मुंबई एटीएस ने लोकसभा चुनावों में फर्जी वोटिंग करने वाले चार बांग्लादेशियों को अरेस्ट किया है. वहीं 5 अन्य बांग्लादेशियों की पहचान की है. यह पांचों बांग्लादेशी अभी फरार हैं. उनकी तलाश में एटीएस ने उनके हर संभावित ठिकानों पर दबिश तेज कर दी है. एटीएस सूत्रों के मुताबिक इन बांग्लादेशियों ने गुजरात के सूरत से फर्जी पहचान पत्र बनवाया और मुंबई आकर यहां वोटर आईडी समेत अन्य दस्तावेज बनवा लिए.

इन लोगों ने हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों के दौरान वोटिंग भी की है. एटीएस सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए चारों बांग्लादेशियों से हुई पूछताछ के आधार पर इनके पांच अन्य साथियों की पहचान की गई है. यह पांचों बांग्लादेशी अभी फरार हैं, लेकिन एटीएस ने स्थानीय पुलिस और सर्विलांस की मदद से इन सभी की लोकेशन ट्रैस करने की कोशिश कर रही है. एटीएस अधिकारियों के मुताबिक अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह सभी 9 बांग्लादेशी कब भारत आए और कैसे आए.

सउदी भागने की थी तैयारी

कारण कि इनके पास बांग्लादेश से भारत आने का कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिला है. भारत आने के बाद इन लोगों ने जो पहचान पत्र बनवाए हैं, वो सब असली हैं, लेकिन उन्हें बनवाने के लिए जो दस्तावेज दिए गए हैं, वो सब नकली है. एटीएस सूत्रों के मुताबिक यह सभी नौ बांग्लादेशी काफी समय से मुंबई में रह कर छोटे मोटे रोजगार कर रहे थे. हालांकि अभी तक यह भी साफ नहीं हो सका है कि इनके भारत आने के पीछे असली मंशा क्या थी. अधिकारियों के मुताबिक फरार चल रहे 5 बांग्लादेशियों में से एक युवक भारत के नकली दस्तावेज के आधार पर सउदी जाने की तैयारी में है. एटीएस ने इन लोगों के पास से मिले सभी नकली और असली दस्तावेज जब्त कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.