Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Police Car Controversy Baghpat: सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए पौधे को ले जाते दिखे साहब, निगरानी व्यवस्... Budaun Murder Mystery: उसहैत थाना क्षेत्र के बीहट गांव में चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया, आरो... Bindayaka Police Station Case: लिव-इन में रह रही महिला की हत्या, आरोपी भतीजा क्राइम सीरियल देखकर छुप... Fake Currency Racket Busted: मालेगांव से 25 हजार में खरीदते थे नकली नोट, LCB पुलिस ने वडगांव गुप्ता ... Jammu and Kashmir Crime: हेड कांस्टेबल ने एके-47 से की अंधाधुंध फायरिंग, बच्चे को साइट पर लाने के वि... Legal News Delhi: नियमों का उल्लंघन कर कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल हुए एडवोकेट, भरना होगा भारी ज... Gwalior BSF News Update: बीएसएफ अकादमी के श्वान प्रशिक्षण केंद्र में भूटान के बेल्जियन मेलिनोइस कुत्... Raipur Jail Extortion and Assault: ऑनलाइन पेमेंट के स्क्रीनशॉट और शरीर पर चोट के निशान... रायपुर जेल... MP Ex IAS Officer Killed: भोपाल में पूर्व आईएएस के घर सनसनीखेज कत्ल, पत्नी के साथ रहते थे अधिकारी, न... Maharashtra FDA New Rules: महाराष्ट्र एफडीए के कड़े निर्देश, बेबी फूड और फॉर्मूला मिल्क के पैकेट पर ...

हाथरस: ‘पति सुंदर नहीं’… सांवले रंग से पत्नी रहती थी परेशान, घर में फांसी लगा दे दी जान

34

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक महिला ने सुसाइड कर लिया. पति रोज की तरह घटना वाले दिन भी काम पर गया हुआ था. घर में खुद को अकेला पाकर उसने अपने जीवन को खतम कर लिया. महिला की चार महीने पहले ही शादी हुई थी. उसने शादी तो कर ली, लेकिन वो अपनी शादी से खुश नहीं थी. उसके सुसाइड करने के बाद जब आस-पास के लोगों से पूछताछ की गई तो सामने आया है कि महिला को उसका पति पसंद नहीं था. महिला का मानना था कि उसे और सुंदर पति चाहिए था. जिस शख्स से उसकी शादी हुई थी, उसके साथ वो खुश नहीं थी. स्थानीय लोगों के मुताबिक, पति सांवला था और उसे गोरे शख्स से शादी करनी थी.

ये मामला हाथरस के सीयल खेड़ा मोहल्ला के जैन गली का है. यहां रहने वाला तौफीक पेंटिंग का काम करता है. अभी चार महीने पहले ही उसकी शादी 25 साल की सिमरन से हुई थी. सिमरन बरौला के जाफराबाद के अलीगढ़ की रहने वाली थी. तौफीक अपनी पत्नी के साथ घर पर अकेला ही रहता था. तौफीक के काम पर चले जाने के बाद उसकी पत्नी ने कमरे में फांसी लगा ली. उसकी पत्नी की मौत हो गई.

मोहल्ले के लोगों ने बताया

मोहल्ले के रहने वाले कुछ लोगों ने जब घर के कमरे में सिमरन को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा तो इसकी जानकारी उनके पति को दे दी. मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी. इस घटना कि सूचना मिलने पर महिला के मायके पक्ष के लोग भी वहां आ गए.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना को लेकर मृतका के भाई फकरुद्दीन ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. चार महीने पहले ही उन्होंने अपनी बहन की शादी तौफीक से की थी. बहन को लड़का पसंद नहीं था. पुलिस का कहना है कि महिला ने सुसाइड किया है. पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.