Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

शिवसेना UBT ने जारी की 65 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, CM शिंदे के खिलाफ लड़ेंगे केदार दिघे

19

शिवसेना (उद्धव ठाकरे) ने बुधवार को महा विकास अघाड़ी के बीच सीटों के विवाद के बीच 65 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. उद्धव ठाकरे गुट की ओर से बुधवार को उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. ठाकरे समूह ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ कोपरी निर्वाचन क्षेत्र से केदार दिघे की उम्मीदवारी की घोषणा की है. केदार दिघे आनंद दिघे के भतीजे हैं. एकनाथ शिंदे के गढ़ ठाणे सीट पर पूर्व सांसद राजन विखारे और चालीसगांव से उन्मेश पाटिल को उम्मीदवार बनाया गया है.

पचोरा में शिंदे विधायक किशोर अप्पा पाटिल के खिलाफ ठाकरे की चचेरी बहन वैशाली सूर्यवंशी को उम्मीदवार बनाया गया है. बालापुर में एक बार फिर नितिन देशमुख को मौका दिया गया है.

इस अवसर पर संजय राउत ने कहा कि पिछले कई दिन से लोग पूछ रहे थे कि एमवीए की सीट शेयरिंग होगी कि नहीं या कब होगी, लेकिन अभी बैठक शरद पवार के साथ हुई और आसानी से हुई.

85-85 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि हमने तय किया है कि कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार गुट) और शिवसेना (यूबीटी) 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे.

उन्होंने कहा किबाकी 18 सीटों पर हम समाजवादी पार्टी सहित अपने गठबंधन दलों से बात करेंगे और कल तक उन्हें मंजूरी मिल जाएगी. हम महा विकास अघाड़ी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं और हम सरकार बनाएंगे.

शिवसेना, उद्धव ठाकरे गुट के प्रवक्ता आनंद दुबे ने बुधवार को महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन की जीत पर भरोसा जताते हुए कहा कि महाराष्ट्र में एमवीए सरकार बनाएगी.

33 सीटों पर अभी भी विवाद कायम

यूबीटी के सांसद अनिल देसाई से जब सवाल पूछा गया कि 85 के हिसाब से 3 दल को बंटी सीट तो 255 ही हुई तो राऊत ने 270 क्यों कहा? गणित गलत कैसे है? तो देसाई ने कहा आप फिर से ठीक कर लो गणित सही है. बाकी मित्र पक्षों को है.

टीवी9 ने देसाई से सवाल पूछा कि क्या 255 सीट ही हुई तो 33 से ज्यादा सीट पर विवाद अब भी कायम है तो उन्होंने कहा कि आप जो कहनाहै कहो कोई विवाद नहीं है.

शरद पवार की मध्यस्थता में हुई बैठक

बता दें कि महा विकास अघाड़ी में सीटों के बंटवारे पर विवाद चल रहा था. बुधवार को एनसीपी (सपा) के नेता नेता शरद पवार की मध्यस्थता में बैठक हुई. इस बैठक के बाद कहा जा रहा है कि विवाद सुलझ गया.

इस बैठक में शरद पवार, संजय राउत, कांग्रेस के बालासाहेब थोराट, नाना पटोले, जयंत पाटिल मौजूद थे. इस बैठक के बाद महाविकास अघाड़ी के नेताओं ने सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.