Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दिवाली के बाद त्वचा को ऐसे करें डिटॉक्स, फीकी नहीं पड़ेगी चमक!

30

दीवाली त्योहार आने में 10 दिन से भी कम समय बचा है. ये साल का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है. इसकी शुरुआत धनतेरस से ही शुरू हो जाती है. दिवाली पर लोग कई सारी मिठाईयां और पकवान खाते हैं. लेकिन इन डीप फ्राईड फूड का न सिर्फ हमारी सेहत बल्कि स्किन पर भी बुरा असर देखने को मिलता है.

डस्की इंडिया की फाउंडर आशा तंवर कहती हैं कि त्योहारों को बाद स्किन का ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत होती है. तली हुई खाने-पीने की चीजें, मेकअप का लगातार इस्तेमाल करना और देर रात तक जागना- इन सबका हमारी स्किन पर बुरा असर पड़ता है. ऐसे में त्योहार खत्म होने के बाद त्वचा को डिटॉक्स करने की जरूरत होती है.

रहें हाइड्रेट

एक्सपर्ट कहती हैं कि दिवाली के बाद पटाखों से होने वाले प्रदूषण के कारण त्वचा ड्राई हो सकती है. इसके चलते एक्ने-पिंपल की समस्या हो सकती है. इसलिए स्किन को अच्छी तरह से फेस वॉश से साफ करें. इससे त्वचा पर जमी धूल-मिट्टी निकल जाएगी. रोजाना कम से कम 8 गिलास पानी पिएं.

डाइट में इन चीजों को करें शामिल

अपनी डाइट में हरी सब्जियां जैसे- पालक और केल को शामिल करें. ये विटामिन ए और सी से भरपूर होती हैं. इसके साथ ही, खीरे जैसे स्किन को हाईड्रेट रखने वाली चीजों को भी शामिल करें. इससे बॉडी में मौजूद टॉक्सिंस निकलते हैं और स्किन भी हेल्दी रहती है.

एक्सफोलिएट करें

त्योहार के बाद एक अच्छा स्क्रब बाथ जरूर करें. ऐसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें जिनमें शिया, ऑलिव और ज़िमेनिया भरपूर मात्रा में पाए जाते हों. ये हमारी स्किन क हाइड्रेट रखने का काम करते हैं.यह मृत त्वचा कोशिकाओं को बाहर निकालने में मदद कर सकता है.

एसेंशियल ऑयल

अपनी त्वचा पर नियमित रूप से एसेंशियल ऑयल का प्रयोग करें. इससे चेहरे की मसाज करें. एसेंशियल ऑयल त्वचा की गहराई तक जाते हैं, जिससे स्किन हाइड्रेट रहती है.एक्सपर्ट कहती हैं किदिवाली के जश्न के बाद कुछ दिनों तक किसी भी तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें और त्वचा को थोड़ी सांस लेने दें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.