Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पति गया दूसरे शहर, करवा चौथ का व्रत खुलवाने महिला ने बुलाया BF, फिर जो हुआ…

28

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में करवा चौथ पर शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को गांववालों ने पकड़ लिया. ग्रामीणों ने उन्हें मानवता को शर्मसार कर देने वाली सजा दी. बीच गांव में ले जाकर उन्हें रस्सी से बांध दिया. दोनों को बुरी तरह मारा पीटा गया. इस बीच लोगों ने महिला से बदसलूकी की. तमाशबीन लोगों ने उसके शरीर से कपड़ा खींचने की कोशिश की. भीड़ ने उन्हें गालियां देते हुए वीडियो भी बनाई.

पुलिस को घटना की जानकारी नहीं है. सीओ ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही है. घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्रेमी और प्रेमिका को रस्सी से बांधकर पीटते देखा जा रहा है. महिला को पेड़ से बांधा गया और वह अपने जिस्म को कपड़े से ढंकने की कोशिश कर रही है. वहीं, उसके प्रेमी के हाथ-पैर बांधकर उसे जमीन पर डाला गया है. प्रेमी युवक उसी गांव का रहने वाला है.

गांववालों को थी प्रेम प्रसंग की भनक

मामला जिले के डीह थाने के एक गांव का है. यहां का रहने वाला एक शख्स रोजगार के लिए गुड़गांव में रहकर नौकरी करता है. गांव में उसकी पति घर पर रहती है. इस बीच उसका गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चलने लगा. धीरे-धीरे इसकी भनक गांववालों को लग गई. वह उनपर नजर रखने लगे. वह दोनों चौरी-छिपे मिलते थे. युवक अपनी प्रेमिका से मिलने रात में उसके घर जाता था.

घर में घुसा प्रेमी ग्रामीणों ने दबोचा

करवा चौथ के दिन महिला ने व्रत रखा. रात को जब चांद नजर आया तो महिला ने व्रत खुलवाने के लिए अपने प्रेमिका को घर बुलाया. गांववाले उन्हें पकड़ने के लिए पहले ही प्लान बनाए बैठे थे. वे उन पर नजर रखे हुए थे. मौका देखकर प्रेमी युवक महिला के घर में घुस गया. पहले से ताक में लगे ग्रामीणों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया. ग्रामीण उन्हें आपत्तिजनक हालत में खींचकर बीच गांव में ले आए.

महिला को पेड़ से बांधकर पीटा

उन्होंने महिला को पेड़ से बांध दिया. ग्रामीणों ने बीच गांव में प्रेमी प्रेमिका की नुमाइश करते हुए महिला को न केवल मारा पीटा बल्कि भद्दी-भद्दी गलियां देते हुए उसका वीडियो भी बनाया. तमाशबीन महिला के प्रेमी को किसी जानवर की तरह रस्सी से बांधकर उसे जमीन पर ही रेंगने पर मजबूर करते रहे. उन्होंने महिला के साथ भी बदतमीजी की.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.