Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

शिवपुरी में तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में पिता की मौत, दो बेटे गंभीर घायल

25

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में देहात थाना क्षेत्र में शिवपुरी झांसी लिंक रोड़ पर बाइक सवार पिता और उसके दो बेटों में शनिवार की शाम को एक अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मार दी। आपको बता दें कि तीनों लोग घायल हो गए थे जिनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां पर इलाज के दौरान मनीराम जाटव की मौत हो गई है ,उसके दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज चल रहा है पुलिस ने मामला दर्ज कर रविवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार मनीराम मगरूरा गांव का रहने वाला था और मकान बनाने का कार्य करता था। शनिवार को अपने दोनों बेटे साहिल और सचिन के साथ बाइक पर सवार होकर घर आ रहा था, तभी शिवपुरी झांसी लिंक रोड़ पर उसकी बाइक में का अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मार दी और घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से भाग गया। हाईवे से गुजर रही एंबुलेंस से तीनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां पर मनीराम की मौत हो गई है, पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.