Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

INDIA गठबंधन ने नीतीश कुमार को दिया उप-प्रधानमंत्री बनाने का ऑफर

32

लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती जारी है, लेकिन संकेत बताते हैं कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) मामूली जीत हासिल करेगा। सहयोगी दलों के साथ ही बीजेपी 272 लोकसभा सीटों का आंकड़ा पार करने वाली सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आ रही है. हालांकि इंडिया ब्लॉक के 272 सीटों के जादुई आंकड़े तक पहुंचने की संभावना नहीं है, फिर भी एक रणनीतिक संयोजन कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को केंद्र में सरकार बनाने के लिए प्रेरित कर सकता है।

एनडीए 299 सीटों पर आगे है। इसमें जेडीयू की 14 सीटें शामिल हैं। ऐसे में सरकार बनने में जेडीयू एक महत्वपूर्ण भूमिका है। इस बीच सूत्रों के मुताबिक इंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार को उपप्रधानमंत्री बनाने का ऑफर दिया है।

 सूत्रों के मुताबिक ही शरद पवार ने भी नीतीश कुमार से बात की है। हालांकि, जेडीयू की ओर से ये कहा गया है वह एनडीए का ही हिस्सा रहेगी। बता दें कि जब नीतीश कुमार बिहार में महागठबंधन की सरकार चला रहे थे और कांग्रेस के अलावा आरजेडी साथ थी तो नीतीश कुमार ने ही विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए बैठकें शुरू की थी, लेकिन बाद में उन्होंने महागठबंधन का साथ छोड़ दिया था।  बता दें कि महागठबंधन का साथ छोड़ने के बाद नीतीश कुमार ने बीजेपी से हाथ मिला लिया था और एनडीए का हिस्सा हो गए थे. यही वजह है कि इस समय राजनीतिक हचलच तेज है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.