Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ... Vaishali Crime News: वैशाली के लालगंज में लाइन होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 20 राउंड गोलियां चलने से एक ... Tarunpreet Singh Sondh News: कैबिनेट मंत्री ने दी जानकारी, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत चला... Punjab BJP News: रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, पुलिस पर मिलीभगत का गंभीर आरोप Amritsar Police News: ड्यूटी के दौरान एएसआई की हत्या से सनसनी, टीटीएच संगठन के दावे की जांच में जुटी... Faridabad News: पूर्व सरपंच देवी के घर से करोड़ों के आभूषण और नकदी ले उड़े चोर, पुलिस खंगाल रही सीसीट... Jhajjar Crime News: बहादुरगढ़ में पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर पर गोली लगने से गई... National Weather News: कहीं भारी बारिश तो कहीं भीषण गर्मी, सितंबर के इन दिनों में जानें कैसा रहेगा म...

नोएडा: डायरी में धोखा-दर्द और एक IRS अफसर… मौत से पहले शिल्पा गौतम लिख गई प्यार की अधूरी कहानी

41

उत्तर प्रदेश के नोएडा में भेल की डिप्टी मैनेजर शिल्पा गौतम ने सुसाइड कर लिया था. शिल्पा का शव 25 मई को सेक्टर-100 के लोट्स बुलेवर्ड सोसाइटी में IRS अफसर के फ्लैट से मिला था. शिल्पा पिछले कुछ साल से एक IRS अधिकारी के साथ लिव इन में रह रही थी. अधिकारी का नाम सौरभ मीणा है. सुसाइड केस में पुलिस की जांच में अब नए खुलासे हुए हैं. नोएडा पुलिस को शिल्पा की एक कथित डायरी मिली है.

इस डायरी के तीन पन्नों में शिल्पा ने अपना दर्द लिखा है. डायरी में लिखी बातें इस बात की ओर इशारा कर रही हैं कि शिल्पा इस बात से दुखी रहती थी कि IRS अधिकारी उसे समय नहीं देता था. डायरी में लिखा है- उससे मिलने के लिए मिन्नतें करनी पड़ती है. वह परेशान हो गई है. सौरभ उसको धोखा दे रहा है.

डेटिंग ऐप पर अफसर से मिली थी शिल्पा

शिल्पा भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड में डिप्टी मैनेजर थी. उसकी अच्छी-खासी सैलेरी थी. उसकी एक शादी पहले ही हो चुकी थी. लेकिन 2021 में उसने तलाक ले लिया था. फिर उसकी डेटिंग ऐप पर मुलाकात सौरभ से हुई थी. पहले दोस्ती हुई, फिर दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे. दोनों का फ्लैट अलग-अलग जगह पर था. लेकिन कई बार दोनों एक-दूसरे के फ्लैट पर लंबा वक्त गुजारते थे.

पुलिस ने आरोपी अधिकारी को किया अरेस्ट

घरवालों का आरोप है कि शिल्पा के अलावा सौरभ का दूसरी लड़कियों से भी अफेयर था. वह उसे धोखा दे रहा था. वहीं, पुलिस ने आरोपी अधिकारी को अरेस्ट कर लिया है. उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया है. पुलिस को घटनास्थल से शराब की बोतलें मिली हैं, जिनमें से थोड़ी खाली थीं. पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि शिल्पा का गर्भपात कराया गया था.

नोएडा के फ्लैट में मिला था शव

शिल्पा का शव 25 मई को नोएडा सेक्टर 100 स्थित लोटस ब्लू बर्ड सोसायटी के एक फ्लैट में पंखे पर फंदे से लटका हुआ मिला. यह फ्लैट आरोपी सौरभ का है. वह भी उस समय मौजूद था. मृतका के घरवालों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत की है. साथ ही पुलिस को बताया है कि शिल्पा सौरभ से शादी करना चाहती थी. लेकिन वह उसको धोखा दे रहा था. मारपीट भी करता था. दोनों तीन साल से रिलेशनशीप में थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.