Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...

गोरखपुर में रहकर 4000 अश्लील वीडियो बेचे, 11वीं का स्टूडेंट कैसे जुर्म के दलदल में फंसा? पूरी कहानी

36

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 11वीं के एक छात्र पर सनसनीखेज आरोप लगे हैं. आरोप है कि उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए 4000 से अधिक चाइल्ड पोर्न वीडियो बेचे. तमिलनाडु पुलिस को सबसे पहले इस लड़के के बारे में पता चला तो उनके अधिकारियों ने लखनऊ पुलिस मुख्यालय को सूचना दी. इसके बाद चौरीचौरा का रहने वाला यह लड़का पुलिस की गिरफ्त में आया. पुलिस ने उसे बाल संरक्षण गृह में भेज दिया है.

आरोपी छात्र के मोबाइल से मिले अहम जानकारी के आधार पर पुलिस पूरे नेटवर्क की तलाश में जुट गई है. पुलिस के मुताबिक, गोरखपुर में और भी लड़के इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त हैं. आरोपी लड़का 11वीं का छात्र है. उसने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राज तिवारी नाम के युवक से उसकी दोस्ती हुई थी. उसके बहकावे में आकर उसने टेलीग्राम पर डार्क वेब सेलर व नेकोग्राम एप पर एकाउंट बनाकर अवैध कारोबार शुरू किया.

आरोपी लड़के ने पुलिस को बताया

आरोपी लड़के ने पुलिस को बताया है कि अश्लील वीडियो उम्र के हिसाब से तीन हजार से 25000 रुपये में बिकते हैं, जिसमें से 30% उसके हिस्से में और शेष राज के हिस्से में चला जाता है. साइबर पुलिस को लड़के के मोबाइल से तमाम क्लू मिले. उन सबको कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए साइबर पुलिस नेटवर्क की तलाश शुरू कर दी है. राज तिवारी ने जिले के तमाम मासूम किशोरों को अपने नेटवर्क में शामिल कर रखा है. उनके टेलीग्राम और इंस्टाग्राम अकाउंट का संचालन भी वही करता है. चंद पैसों के लिए तमाम किशोर चाइल्ड पॉर्न वीडियो के धंधे में जुड़ गए हैं.

आरोपी लड़के के पिता बोले…

चौरीचौरा क्षेत्र के रहने वाले आरोपी लड़के के पिता ने बताया कि हम लोग बहुत ही साधारण परिवार के हैं. खेती-बाड़ी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं. बच्चे का भविष्य उज्ज्वल हो इस नाते उसे इंग्लिश मीडियम के स्कूल में पढ़ाते हैं, लेकिन पता नहीं कैसे, वह गलत लोगों की संगत में आ गया. उसे मोबाइल पढ़ने के लिए दिया गया था, लेकिन वह उसका गलत इस्तेमाल कर रहा है.

क्या बोले एसपी?

एसपी क्राइम सुधीर कुमार जायसवाल ने बताया कि आरोपी छात्र के मोबाइल को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. उससे तमाम अहम जानकारियां मिली हैं. उसके आधार पर पूरे नेटवर्क व उसके सरगना की खोज भी शुरू हो गई है. जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.