Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ajay Devgn Highest Grossing Films: 'दृश्यम 3' की ताबड़तोड़ कमाई, क्या अजय देवगन की ये फिल्म तोड़ पाए... सऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच रियाद में अहम बैठक: मक्का डिफेंस पैक्ट एक्टिवेट, पाकिस्तान और तुर्की क... Food Inflation India: खाने-पीने की चीजों की महंगाई पर आरबीआई और अर्थशास्त्रियों की चेतावनी, क्या और ... WhatsApp Scam Alert Feature: वॉट्सऐप लाने जा रहा है स्कैम अलर्ट फीचर, अनजान नंबरों के फ्रॉड से बचाएग... Pitru Visarjan Amavasya 2026: पूर्वजों को समर्पित सर्वपितृ अमावस्या पर इस विधि से करें श्राद्ध और तर... Coloured Cities of India: भारत के इन 5 खूबसूरत शहरों को क्यों कहा जाता है रंगों के नाम से, जानिए इसक... Delhi Police ACP Promotion Controversy: जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में घिरे विवेक भगत, दिल्ली सरकार ने... Harmanpreet Kaur Resigns: हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, तीनों फॉर्मेट ... Justice Nitin Sambre Appointed: जस्टिस डीके उपाध्याय के सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट होने के बाद जस्टिस ... West Bengal By-Election: नंदीग्राम और रेजीनगर पर महासंग्राम, बंगाल में बीजेपी के पहले राजनीतिक परीक्...

‘तूने मेरी शराब की बोतल कैसे चुराई…’ इस आरोप पर भड़का दोस्त, ईंट से कूचकर नेपाली युवक को मार डाला

86

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां हापुड़ रोड पर स्थित एक कोल्ड स्टोर में शराब की बोतल चुराने को लेकर हुए विवाद ने एक नेपाली युवक की जान ले ली. एक युवक ने अपने नेपाली दोस्त की हत्या कर दी. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

कोल्ड स्टोर में काम करने वाले दो मजदूरों के बीच विवाद हो गया. नेपाली युवक किशन का आरोप था कि मयंक ने उसकी शराब की बोतल चुरा ली, जिससे दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि मयंक ने गुस्से में आकर किशन के सिर पर ईंट से हमला कर दिया. सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण किशन की मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

घटना के बाद कोल्ड स्टोर के अन्य कर्मचारियों ने मामले की जानकारी मालिक को दी, जिन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया. लोहियानगर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. इस बीच, मयंक भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन कोल्ड स्टोर के कर्मचारियों और मालिक ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी है.

इस मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि पुलिस को देर रात हापुड़ रोड स्थित कोल्ड स्टोर में एक शव मिलने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देखा कि मृतक का नाम किशन है, जो नेपाल का रहने वाला था और कोल्ड स्टोर में मजदूरी का काम करता था. दो दिन पहले ही उसका मयंक सैनी नामक व्यक्ति से शराब को लेकर झगड़ा हुआ था. किशन ने मयंक पर शराब की बोतल चुराने का आरोप लगाया था. इसी विवाद के चलते मयंक ने किशन की हत्या कर दी.

क्या बोले एसपी?

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी मयंक सैनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है. साथ ही मृतक किशन के नेपाल में स्थित परिजन से संपर्क कर उसके सही पते का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.