Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Manawar Dhar News: कपास और गराडू की फसल के बीच हो रही थी गांजे की खेती, पुलिस ने 20 लाख के पौधे किए ... Tal Police Station Ratlam: पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार हुआ अतिथि शिक्षक योगेंद्र जाटव, ग्रामीणों ने ... Gold and Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या है 10 ... Indore Municipal Corporation: कचरा गाड़ी की चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से घायल, बॉम्बे हॉस्पिटल... Chhindwara Seoni Highway News: बम्होड़ी पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क दुर्घटना, बस के नीचे दबने से या... Madhya Pradesh Accident Update: सिवनी सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन, पुलिस ने मामला दर्ज क... Ladli Behna Yojana 41st Installment: राज्य के कुल बजट का 5.4% हिस्सा इस योजना के नाम, जानिए कब आएगी ... Train Diversion List: साहिबाबाद यार्ड में निर्माण कार्य के कारण बलरामपुर-ग्वालियर एक्सप्रेस बदले मार... MP High Court Update: शिकायत के 10 घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस, इंदौर में ध्वनि नियंत्रण कानूनों क... Rain Alert in India: मानसून की विदाई के बाद बदले मौसम के तेवर, जानिए अपने राज्य में अगले कुछ दिनों क...

झारखंड: इंडिया गठबंधन में हो सकती है बड़ी टूट, कम सीट मिलने से तेजस्वी यादव नाराज

35

झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीट शेयरिंग फॉर्मूले का ऐलान तो कर दिया है लेकिन इंडिया गठबंधन में इसको लेकर नाराजगी बरकरार है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव कम सीट मिलने से नाराज है. ऐसे में सूत्रों का कहना है कि इंडिया गठबंधन में बड़ी टूट हो सकती है. विधानसभा चुनाव को लेकर आरजेडी आज बड़ी घोषणा कर सकती है. आज 11 बजे प्रेस वार्ता होगी. राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा प्रेस वार्ता करेंगे. अगर 11 बजे तक सीट शेयरिंग को लेकर बात नहीं बनी तो आरजेडी बड़ी घोषणा कर सकती है.

झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने शनिवार को इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग फॉर्मूले का ऐलान किया था. सोरेन ने कहा कि राज्य की 81 विधानसभा सीटों में 70 पर कांग्रेस और जेएमएम चुनाव लड़ेगी जबकि बची हुई सीटों को अन्य पार्टियों में डिवाइड किया जाएगा. मतलब 11 सीटों में से कुछ सीटें आरजेडी और कुछ लेफ्ट को दी जाएंगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.