Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

वायनाड से प्रियंका के सामने होंगी नव्या हरिदास, BJP ने जारी की उपचुनाव की लिस्ट

34

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 66 उम्मीदवारों की सूची जारी की. उसके साथ ही वायनाट लोकसभा उपचुनाव के लिए पार्टी ने नाव्या हरिदास को उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया है. यह सीट कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद रिक्त हुई है. प्रियंका गांधी वाड्रा को इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है.

साथ ही पार्टी ने असम, बिहार, छत्तीसगढ़ कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने 24 उम्मीदवारों की घोषणा की.

मध्यप्रदेश में विदिशा के पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव जिन्होंने शिवराज सिंह चौहान के लिए अपनी सीट छोड़ी थी उन्हें शिवराज सिंह चौहान के छोड़े हुए विधानसभा बुधनी से टिकट दिया गया है.

इसी तरह से कर्नाटक से पूर्व मुख्यमंत्री वस्वराज बोम्मई के बेटे भारत वासवराज बोम्मई को शिगाव से विधानसभा उम्मीदवार बनाया गया है. बिहार के तरारी विधानसभा सीट से पूर्व विधायक सुनील पांडे के पुत्र विशाल प्रशांत को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया गया है.

वायनाड से नाव्या हरिदास होंगी बीजेपी की उम्मीदवार

वायनाड लोकसभा क्षेत्र और पलक्कड़ और चेलाकारा विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है. नाव्या हरिदास वायनाड से चुनाव चुनाव लड़ेंगे. राहुल गांधी द्वारा वायनाड से इस्तीफा देने के बाद अब प्रियंका गांधी वाड्रा के इस सीट से चुनाव लड़ने की संंभावना जताई जा रही है.

भाजपा के राज्य सचिव सी कृष्णकुमार पलक्कड़ विधानसभा क्षेत्र से और के बालाकृष्णन चेलक्कारा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. इन दोनों सीटों पर 11 नवंबर को वोटिंग है. वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी. महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना भी इसी दिन है.

फिलहाल खबर अपडेट की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.