Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत

इंदौर में दोस्त की पत्नी से रेप, पति को देख भागा आरोपी

52

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में आने वाले राउ में एक महिला ने पति के दोस्त पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति के आने पर आरोपी भाग गया पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है, राउ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शादीशुदा महिला की शिकायत पर हाटपिपल्या देवास के रहने वाले एक युवक पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति एक स्कूल में ड्राइवर हैं, आरोपी भी वहां पर काम करता है और दोनों दोस्त हैं, इसके चलते आरोपी घर पर आता था।

 गुरुवार शाम को महिला घर पर फ्रिज साफ कर रही थी और घर का गेट खुला हुआ था। 7 साल का बेटा बाहर खेल रहा था इस दौरान आरोपी घर पर आया और थोड़ी देर बात करने के बाद उसने वॉशरूम जाने की बात कही बाथरूम में जाने के दौरान आरोपी ने पीड़िता को दोनों हाथ पकड़ कर बिस्तर पर गिरा दिया और दुष्कर्म कर दिया। इसी बीच पीड़िता का पति घर आ गया तो आरोपी मौके से भाग गया पीड़िता ने अपने पति को पूरी बात बताई जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.