Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

दिवाली पर क्या होगा हाल? 11 दिन पहले ही दिल्ली-NCR की हवा हुई ‘जहरीली’, जानें इस वीकेंड के मौसम का हाल

35

दिल्ली-एनसीआर में सुबह शाम में लोगों को हल्की सर्दी का एहसास होने लगा है. हालांकि दिन में धूप निकलने से गर्मी का सामना भी करना पड़ रहा है. वहीं प्रदूषण बढ़ने से हवा भी जहरीली होने लगी है. शुक्रवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में रहा, राजधानी का एक्यूआई 290 दर्ज किया गया. शनिवार की सुबह यह 216 रहा, दिन चढ़ने पर यह कल की तरह रहने की संभावना है. दिल्ली के 13 इलाके ऐसे हैं जिन्हें प्रदूषण का हॉटस्पॉट माना गया है. राजधानी में प्रदूषण पर काबू पाने के लिए 80 मोबाइल एंटी स्मॉग गन लगाई गई हैं. उत्तर प्रदेश में भी मौसम में ठंड की दस्तक देखी जा रही है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दीपावली-छठ पर्व से पहले दिल्ली और उत्तर प्रदेश में सर्दी का आगाज हो जाएगा. इसका असर दिखने भी लगा है. आईएमडी ने कहा है कि फिलहाल मौसम साफ रहेगा और कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है. मौसम में हुए बदलाव के कारण घरों में एसी और कूलर बंद होने लगे हैं. पंखों की भी स्पीड कम हो गई है. लोगों को पिछले दिनों पड़ी उमस भरी गर्मी से राहत मिलने लगी है. मौसम विभाग ने तापमान में अभी ओर गिरावट की आशंका जताई है.

सर्दी की दस्तक, हवा हुई जहरीली

दशहरा के बाद से दिल्ली में गुलाबी सर्दी की दस्तक होने से लोगों को सुकून महसूस होने लगा है. लेकिन इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर की बिगड़ती हवा परेशानी का सबब बनने लगी है. शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 290 तक पहुंच गया. दिल्ली का आनंद विहार इलाका सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा. यहां AQI 300 के पार चला गया. इसके साथ ही 13 इलाकों की हवा अति गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई. इन इलाकों को हॉटस्पॉट मानते हुए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने समन्वय समितियां बनाई हैं. उन्होंने एमसीडी के डीसी को सभी संबंधित अधिकारियों के साथ वायु प्रदूषित के अति गंभीर इलाकों में दौरा करने के निर्देश दिए हैं. संभावना जताई जा रही कि आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता ओर भी ज्यादा गड़बड़ा सकती है.

UP में दिवाली से पहले ठंड की दस्तक

मानसून की विदाई के साथ उत्तर प्रदेश में उमस भरी गर्मी का असर खत्म हो गया है. मौसम साफ है और बारिश की संभावना भी अब नजर नहीं जा रही है. मौसम परिवर्तन की वजह से लोग बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं. अस्पतालों में सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी नजर आ रही है. मौसम विभाग की माने तो दीपावली के बाद से प्रदेश में सर्दी की शुरुआत हो जाएगी. आईएमडी बुलेटिन के मुताबिक, इस वीकेंड मौमस शुष्क रहेगा, बारिश नहीं होगी. दोपहर में धूप खिली रहेगी और सुबह शाम हल्की सर्दी का एहसास रहेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.