Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

संविधान की धज्जियां उड़ा रहे…NDA की बैठक में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

14

एनडीए की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि विगत दस सालों में जब-जब कांग्रेस पार्टी खतरे में आती हैं तब-तब संविधान खतरे में, का नारा देकर जनता को गुमराह किया जाता है, जबकि इंदिरा गांधी जी ने और बाद में कई कांग्रेसी प्रधानमंत्रियों ने यह काम किया. कांग्रेस पर परिवारवाद के आरोप को दोहराते हुए पीएम मोदी ने कहा कि डॉ बाबासाहेब अंबेडकर ने संविधान को अंतिम रूप दिया.

उन्होंने आगे कहा कि संविधान जन्म पर आधारित भेदभाव मिटाने का संकल्प करते हैं. मगर जहां-जहां एक ही घराना पार्टी तंत्र चलाता हैं वहां-वहां जन्म पर आधारित भेदभाव मजबूत होते है. यह लोग ही संविधान को खतरे में लाए हैं, जिन मुद्दों को भाजपा ने अहम मुद्दे माना. उनमें धारा 370 हटाने की बात, सेक्युलर नागरिक कानून और गोवंश हत्या पर पाबंदी, संविधान के मार्गदर्शक तत्वों में से हैं. हमने संविधान निर्माताओं की सोच को आगे रखा जब कि कांग्रेस ने हमेशा इन बिंदुओं का विरोध ही किया.

कांग्रेस पर यूं बोला हमला

कांग्रेस का नाम लिए बगैर पीएम मोदी ने कहा कि फूट-डालो और राज-करो की प्रवृत्ति वाले लोग संविधान का नाम लेकर ही उसकी धज्जियां उड़ा रहे हैं. साथ ही कहा कि इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाकर और राजीव गांधी ने शाहबानो के विषय में संविधान के स्पिरिट को कुचलकर यही काम किया था. हम इन कारनामों के बारे में लोक शिक्षण का कार्य करेंगे.

अमृत महोत्सव पर कही यह बात

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि संविधान का अमृत महोत्सव हमारे लिए सिर्फ इवेंट नहीं है, ये सिर्फ उत्सव नहीं बल्कि हमारी प्रतिबद्धता अपनी कृतियों से रेखांकित करने का यह एक अवसर है. हम संविधान-सेवक बनकर जन-जागरण करेंगे और संविधान की पवित्रता का रक्षण करने का संकल्प जन-साधारण तक पहुंचाएंगे. संविधान भारत के भविष्य को सुरक्षित रखने का दायित्व हमें देता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.