Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हिमाचल से लद्दाख तक रेल नेटवर्क, 1.31 लाख करोड़ की लागत से बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन लखनऊ ट्रिपल मर्डर की तर्ज पर कानपुर में खूनी संघर्ष, जमीनी विवाद में एक पक्ष ने चार लोगों को मारी गो... Kedartal Trekker Rescue Operation Uttarkashi: उत्तराखंड के केदारताल में लापता ट्रेकरों की तलाश तेज, ... गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम योगी और नितिन नबीन ने कांग्रेस पर... दरभंगा में सोशल मीडिया पर प्यार और शादी का झांसा देकर इंजीनियर से डेढ़ करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में ... दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, खेलकूद के बाद क्लासरूम में गिरी तीसरी कक्षा की मासूम और... चार साल बाद सेना से नहीं बाहर होंगे 75% अग्निवीर, मोदी कैबिनेट के नए फैसले से युवाओं को मिला बड़ा मौ... न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, अर्शदीप ... रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर करेंगी एक्टिंग की दुनिया में कदम, फिल्म 'रामायण' में नजर ... अमेरिका में ट्रंप की हार के बाद तेहरान में लगा 'We Will Kill Trump' का पोस्टर, नेतन्याहू पर भी कसा त...

मैहर में नशे में धुत पार्षद पति ने आरक्षक को मारे थप्पड़… पुलिस ने ऐसे उतारा सारा नशा, शहडोल में भी विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता

47

मैहर। भाजपा नेता ने एक पुलिसकर्मी को सरेआम थप्पड़ मारे। इसका वीडियो सामने आया है। घटना रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के चल समारोह निकलने के दौरान हुई। वहीं, शहडोल में प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रतिमा विसर्जित करने के लिए मना करने पर कुछ लोगों ने पुलिस के साथ अभद्रता की, जिसके चलते उन पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

मैहर में पुलिसकर्मी ने भाजपा नेता को आगे बढ़ने को कहा था, जिसके बाद वह भड़क गया। उसने पुलिसवाले से मारपीट शुरू कर दी। घटना के 24 घंटे बाद पुलिस ने आरोपी नेता को गिरफ्तार कर लिया। उसका सड़क पर जुलूस निकाला।

ड्यूटी पर तैनात था आरक्षक गुड्‌डू यादव

रविवार को दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के चल समारोह निकाला जा रहा था। आरक्षक गुड्‌डू यादव यहां ड्यूटी पर तैनात था। चल समारोह शारदा टॉकीज चौराहे पर पूर्वी दरवाजे के पास पहुंचा।

पार्षद पति ने पी रखी थी शराब

नशे में धुत पार्षद पति अरुण चौरसिया अपने साथियों के साथ सड़क पर नाचने लगा। इससे चल समारोह की गति धीमी पड़ गई। ट्रैफिक जाम होने लगा था।

भड़काने के बाद कर दी मारपीट

पुलिस आरक्षक गुड्‌डू यादव ने सामान्य तौर पर अन्य लोगों के साथ ही भाजपा नेता को भी आगे बढ़ने को कहा। इस पर वह भड़क गया और आरक्षक की ओर झपटा और मारपीट करने लगा। यह देखकर अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंचे और उन्हें अलग कराया। इसी समय किसी ने वीडियो बना लिया।

अफसरों ने दिए एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

मामला सामने आने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अफसरों ने भाजपा नेता अरुण चौरसिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। अरुण चौरसिया मैहर नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष भोला चौरसिया के पुत्र हैं। वह इसके पहले भी कई बार विवाद कर चुके हैं।

पुलिस कर्मी के साथ बहस कर अभद्रता की

शहडोल के देवलोंद थाना क्षेत्र की है। सुरक्षा में तैनात आरक्षक जीतेेंद्र मंडलोई ने उनको ऐसा करने से रोका। कहा कि वहां जाकर विसर्जन करने से खतरा हो सकता है इसके बाबजूद रजनीश बैस, राजू बैस तथा पंकज बैस निवासी चचाई ने पुलिस कर्मी के साथ बहस कर अभद्रता की।

पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता करने पर मामला दर्ज

देवलोंद थाना क्षेत्र में प्रतिमा विसर्जन के लिए क्षेत्र चिन्हित था लेकिन कुछ युवक सोन नदी के प्रतिबंधित घाट पर ही प्रतिमा विसर्जन करने के लिए अड़ गए।

मारपीट करने वाला आरोपित फरार

पुलिस कर्मी की शिकायत पर तीनों युवकों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपित अभी फरार है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.