Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

बिहार: मुंबई रहकर भी बिहार में जगाते रहे शिक्षा का अलख, बाबा सिद्दीकी के मर्डर से शोक में डूबा मांझा गांव

16

मुंबई में एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या से पूरे बिहार खासतौर पर गोपालगंज जिले में उनके पैत्रिक गांव मांझा में शोक की लहर दौड़ गई है. गांव में रह रहे उनके परिजनों और रिश्तेदारों के पास लोग कुशलक्षेम पूछने आ रहे हैं. दरअसल बाबा सिद्दीकी भले ही मुंबई में रहते थे, लेकिन उनकी आत्मा यहां गांव में बसती थी. वह यहां के लोगों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश करते थे. इसी क्रम में वह अपने पिता अब्दुर रहीम के नाम पर ट्रस्ट बनाकर बिहार में 40 चैरिटेबल संस्थाओं का संचालन कर रहे थे.

इन सभी संस्थाओं में दबे, कुचले और गरीब परिवार के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग कराई जाती थी. इसके अलावा जरूरत मंद लोगों के लिए चिकित्सा एवं अन्य तरह की मदद की व्यवस्था कराई जाती थी. अकेले गोपालगंज में ही इस ट्रस्ट के तहत तीन संस्थाओं का संचालन किया जा रहा है. हालांकि उनके निधन के बाद इस ट्रस्ट और इससे जुड़ी संस्थाओं की व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक बाबा सिद्दीकी के दो भाई यहां बिजनेस से जुड़े हैं. उम्मीद है कि बाबा सिद्दीकी के बाद उनके भाई ही इन संस्थाओं का संचालन करेंगे.

कोविड के समय बांटी थी राहत सामग्री

ग्रामीणों के मुताबिक कोविड के समय जब पूरा का पूरा देश अपने घरों में कैद हो गया था, बाबा सिद्दीकी के ट्रस्ट ने गांव में बड़े स्तर पर काम किया. बाबा सिद्दीकी की पहल पर बड़ी संख्या में युवा इस ट्रस्ट के जरिए समाज सेवा कार्य से जुड़े. खुद बाबा सिद्दीकी भी उस समय गोपालगंज आए और यहां के लोगों के लिए सैनिटाइजर, मास्क, पीपीई किट सहित अन्य राहत सामग्री का वितरण कराया था. वह मुंबई में रहकर भी हमेशा यहां के लोगों के संपर्क में रहते और यहां के लोगों के सुख दुख में शामिल होने की कोशिश करते थे.

मुंबई रवाना हुए परिजन

ऐसे हालात में रविवार की देर रात मीडिया के जरिए उनकी हत्या की खबर मिली, उनके पैतृक निवास स्थान पर शोक की लहर दौड़ गई. खबर सुनकर लोग उनके घर पहुंचने लगे. रविवार की सुबह से ही चट्टी चौराहों से लेकर बाजारों तक में हर जगह एक ही चर्चा हो रही थी कि बिहार ने अपना लाल खो दिया. इसी के साथ लोग चर्चा कर रहे थे कि बाबा सिद्दीकी द्वारा शुरू कराए गए समाज कल्याण के विभिन्न कामों का अब क्या होगा. बताया जा रहा है कि बाबा सिद्दीकी के रिश्तेदार रविवार की सुबह ही मुंबई के लिए रवाना हुए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.