Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

रीवा में पिकनिक स्पॉट पर छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, आहत होकर उसने कर ली खुदकुशी

26

सीधी। सीधी जिले में घर से स्कूल के लिए निकली छात्रा अपने दोस्त के साथ पिकनिक स्पॉट गोरियरा बांध चली गई थी। जहां दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने की कोशिश की। असफल होने पर जमकर मारपीट की।

स्वजन की अनुपस्थिति में दे दी जान

घटना से आहत लड़की घर में स्वजन की अनुपस्थिति में घर भीतर लगे पंखे में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पहले किशोरी ने सुसाइड नोट में छेड़छाड़, दुष्कर्म करने का प्रयास करने सहित मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है।

कई जगह भी गंभीर चोट के निशान

जमोड़ी पुलिस मामला पंजीबद्ध कर आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लड़की के पैर,पीठ,नाक सहित अन्य जगह भी गंभीर चोट के निशान हैं।

वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना चाहते थे

स्वजन का आरोप है कि युवकों ने वीडियो बना लिया था। ब्लैक मेल करना चाहते थे। यदि वह मना करती थी तो उसे पीटते थे। लड़की के पास एप्पल का मोबाइल मिला है। इसकी जानकारी पहले कभी स्वजन को नहीं थी।

महिलाओं ने मना किया तो की अभद्रता

दोनों युवकों ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे, जिसका विरोध करने पर दोनों युवक मारपीट की। यहां से गुजरने वाली महिलाओं ने मना किया। जिस पर उनके साथ भी युवकों अभद्रता की।

पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

शाम करीब साढ़े चार बजे घर पहुंची। इसके बाद जब घर के सभी सदस्य चले गए, जिसके बाद वह घर के भीतर लगे पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.