Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

इंदौर में बिजासन माता मंदिर पर 72 घंटे तक लगातार वितरण की गई प्रसादी ,बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

36

इंदौर। देश भर में नवरात्रि के उपलक्ष्य पर अलग-अलग तरह के आयोजन अलग-अलग संगठनों के द्वारा किए जा रहे हैं, लेकिन इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में एक अखंड भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें 72 घंटे तक लगातार खिचड़ी व अन्य प्रसाद के रूप में बांटा गया। और भंडारे का भी एक रिकार्ड बनाया गया ,जो अब सुर्खियों में बना हुआ है। आमतौर पर आपने भंडारा 1, 2 , 5 या 6 घंटे का होते हुए देखा होगा , लेकिन इंदौर में भंडारे का भी एक रिकॉर्ड बना है जी हां मामला इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र का है, बताया जा रहा है की इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में माता बिजासन का एक बरसो पुराना प्राचीन मंदिर मौजूद है।

 यहां पर नवरात्रि के उपलक्ष्य पर अलग-अलग तरह के आयोजन होते हैं और बड़ी संख्या में भक्त भी माता के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से यहां पर नवरात्रि के दिनों में पहुंचते हैं अतः भक्तों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसके चलते अलग-अलग संस्था और संगठनों के द्वारा यहां पर भंडारे सहित कई तरह के आयोजन किए जाते हैं, इसी कड़ी में इंदौर की संस्था राजवंश के द्वारा मंत्री कैलाश विजयवर्गी के नेतृत्व में यहां पर 72 घंटे तक भंडारे का आयोजन किया गया, इस भंडारे की शुरुआत मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने की और उसके बाद अन्य लोगों ने इसकी कमान संभाली।

वहीं भंडारा में लगातार 72 घंटे तक साबूदाने की खिचड़ी का प्रसाद भक्तों को बांटा गया ,जो अपने आप में एक रिकॉर्ड से कम नहीं है , साथ ही संस्था से जुड़े हुए विशाल बरोड़े का कहना है कि संस्था के द्वारा इस तरह के आयोजन हमेशा किए जाते हैं ,और इस बार इस तरह से एक अलग आयोजन किया गया है जो सुर्खियों में बना हुआ है और पहली बार इंदौर में 72 घंटे तक का भंडारा किया गया है, और इस भंडारे में तकरीबन अब तक कई क्विंटल साबूदाने की खिचड़ी बनाकर वितरित कर दी गई है,जो अपने आप में एक रिकार्ड है, वह इसको लेकर हम वर्ल्ड रिकॉर्ड की संस्था से संपर्क कर रहे हैं और आने वाले दिनों में वर्ल्ड रिकॉर्ड को लेकर भी अपनी ओर से एक रिकॉर्ड प्रस्तुत करेंगे, जहां तक हमें अनुमान है इंदौर में इस तरह का यह पहला 72 घंटे का भंडारा करवाया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.