Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

Bigg Boss 18 Promo: फूट-फूटकर क्यों रोईं अनुपमा की बेटी? 4 दिन में ही हाल हुआ बेहाल

38

बिग बॉस एक ऐसा रियलिटी शो है, जहां अच्छे-अच्छे कंटेस्टेंट्स को नानी याद आ जाती है. भले ही शो में आने से पहले कंटेस्टेंट्स कितनी भी प्लानिंग कर लें, लेकिन बिग बॉस के घर के अंदर आते ही उनका कोई भी पेंतरा काम नहीं आता है. गुजरते वक्त के साथ शो में काफी बदलाव हो चुके हैं और खुद बिग बॉस भी अब काफी हद तक बदल चुके हैं. इतना ही नहीं नियम बदल गए हैं और खेल का पूरा तरीका भी. बिग बॉस 18 में ‘अनुपमा’ फेम पाखी यानी मुस्कान बामने भी नजर आ रही हैं.

17 साल की मुस्कान के लिए इस शो में अपनी जगह बनाना थोड़ा मुश्किल हो रहा है. टीवी सीरियल अनुपमा में जहां मुस्कान को गुस्सैल और बिगड़ैल दिखाया गया था, जो हमेशा गलत काम और अपनी मां के खिलाफ बात करती थी, अब उनका अलग ही रूप देखने को मिल रहा है. मुस्कान शांत हैं और इतना बोलती भी नहीं है. कम ही लोगों ने सोचा होगा कि असल जिंदगी में पाखी उर्फ मुस्कान का नेचर ऐसा होगा. इसी बीच शो का नया प्रोमो काफी वायरल हो रहा है.

फूट-फूटकर रोने लगीं मुस्कान बामने

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि मुस्कान बामने फूट-फूटकर रोती हुई नजर आ रही हैं. महज 4 दिन के अंदर ही उन्हें अपने घर की याद सताने लगी है. प्रोमो में बिग बॉस उन्हें कंफेशन रूम में बुलाते हैं. मुस्कान कहती हैं, “मुझे पता नहीं था, अकेले यहां पर कैसे रहुंगी…क्या करूंगी. कोशिश कर रही हूं मैं..फिर भी मुझे समझ नहीं आ रहा है. ऐसा फील हो रहा है कि कोई बात करने को है नहीं.”

मुस्कान की बातें सुनकर बिग बॉस उनसे कहते हैं कि आपको किसी प्रकार की मदद चाहिए. इस पर वो कहती हैं, “घर पर बात हो सकती है.” बिग बॉस इसके लिए साफ इनकार कर देते हैं. फिर मुस्कान कहती हैं कि फैमली फोटो मिल सकता है. इस पर भी बिग बॉस साफ मना कर देते हैं. मुस्कान को देखकर उनके फैन्स ये कमेंट कर रहे हैं कि उन्हें उनके लिए बुरा लग रहा है. वो इस शो के लिए नहीं हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.